फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   health,bukhar,hamirpur

छह मरीजों की हुई जांच, दरोगा को डेंगू

Mon, 13 Sep 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
health,bukhar,hamirpur
हमीरपुर। जिला अस्पताल पहुंचने वाले आधे से ज्यादा मरीज बुखार, खांसी, जुकाम व सिरदर्द से पीड़ित हैँ। वहीं डेंगू भी पैर पसार रहा है। जिला अस्पताल में डेंगू के लक्षणों वाले छह मरीजों की सोमवार को जांच हुई। जिसमें पुलिस लाइन में तैनात दरोगा को डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला अस्पताल की लैब में एलीजा किट से छह मरीजों की जांच हुईं। एलीजा किट से हुई जांच में पुलिस लाइन के एक दरोगा को डेंगू की पुष्टि हुई है। शुक्रवार को भी निवादा निवासी एक किशोर को डेंगू की पुष्टि हुई थी। साथ ही महोबा में डेंगू जांच की व्यवस्था न होने पर यहां एक मरीज का सैंपल जांच को आया था जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई है। जिला अस्पताल में सोमवार को करीब 700 मरीजों ने पर्च बनवाए।
विज्ञापन

जिनमें 270 मरीजों ने खून की जांच कराई। जांच कक्ष में लंबी लंबी लाइन लगी रहीं। ओपीडी के साथ पर्चा व जांच कक्ष में मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ रही। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. विनय प्रकाश ने बताया डेंगू लक्षण वाले मरीजों की जांच एलीजा किट से की जा रही है। पुलिस लाइन के एक दरोगा को डेंगू निकला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपीडी में मरीजों की उमड़ी भीड़
सरीला। सोमवार को सीएचसी की ओपीडी में मरीजों की भीड़ लगी रही। 105 मरीजों ने पंजीकरण कराया। ओपीडी में जुकाम, बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, नाक, कान समेत कई रोगों के मरीज आए। पैथालाजी में करीब 160 लोगों का ब्लड सैंपल लिया गया। खून की जांच कराने के लिए पैथालॉजी में भी मरीजों की भीड़ रही। लोधीपुरा गांव के तीन लोगों का ब्लड सैंपल लेकर जांच की गई तो एक में डेंगू की पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आरपी वर्मा ने बताया लोधीपुरा गांव निवासी 60 वर्षीय बुजुर्ग डेंगू पॉजिटिव मिला है। सैंपल को एलीजा टेस्ट के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed