{"_id":"6341b68024cf0b01475b1abd","slug":"hamirpur-two-villagers-who-went-to-get-water-got-trapped-in-the-lev-of-ken-river-hamirpur-news-knp7222545200","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर : पानी लेने गए दो ग्रामीण केन नदी की लेव में फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर : पानी लेने गए दो ग्रामीण केन नदी की लेव में फंसे
विज्ञापन
मौदहा (हमीरपुर)। तहसील क्षेत्र के कई गांवों के लोग जान जोखिम में डालकर केन नदी से पीने का पानी लाते हैं। शनिवार को पानी लेने गए वृद्ध समेत दो लोग नदी के लेव में फंस गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें निकाला।
सिसोलर थानाक्षेत्र के छानी गऊघाट, बक्छा, खैर एवं गढ़ा गांवों का पानी खारा है। इन गांवों के लोग केन नदी से पीने का पानी बाइकों, बैलगाड़ी, ट्रैक्टर व पैदल लाते हैं। बारिश में नदी में दूर दूर तक लेव जमा है। ग्रामीण लेव के बीच से होकर नदी तक पहुंचते हैं।
छानी गऊघाट गांव के छोटेलाल और चेहनू शनिवार को केन नदी में पानी लेने गए थे। दोनों लेव में फंस गए। इससे उनकी जान पर बन आई। नदी पर पहुंचे ग्रामीणों ने उन्हें देखकर पुलिस को सूचना दी। बीडीसी अमित सिंह, बिक्कू तिवारी, सुधीर सिंह, सिकंदर और अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दोनों को निकाला।