फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Top-10 criminal's body found near pond, family members accused of killing and throwing bodies

हमीरपुर: टाप-10 अपराधी का तालाब के पास मिला शव, परिजनों ने लगाया हत्या कर शव फेंकने के आरोप

Sat, 16 Jan 2021 01:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 16 Jan 2021 01:03 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Top-10 criminal's body found near pond, family members accused of killing and throwing bodies
घटना के बाद मौके पर मौजूद पुलिस एवं परिजन - फोटो : amar ujala
हमीरपुुर में मौदहा कस्बे के परछा रोड स्थित साजन तालाब के पास शनिवार सुबह जिले के टाप-10 अपराधी का शव मिलने से इलाके में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटे है।
विज्ञापन


मौदहा कस्बे के क्योटरा हुसैनिया मुहाल निवासी संजय निषाद (34) पुत्र रामआसरे का शव सुबह परछा रोड स्थित साजन तालाब के पास पड़ा मिला। सूचना पाते ही मौदहा कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला और सीओ सौम्या पांडेय ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। जानकारी होते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस के सामने पिता रामआसरे ने हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने घटनास्थल के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद किए है। मौके पर एक लोडर भी खड़ा मिला है। सीओ ने बताया कि मृतक संजय निषाद अपराधी था जो दो बार जेल गया था। महिलाओं के साथ मिलकर एक गैंग चलाता था। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इसके खिलाफ गुंडा एक्ट समेत सात आपराधिक मामले दर्ज है। पिछले साल गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी। बताया कि मृतक की नाक से खून निकला है लेकिन शरीर में कोई चोट के निशान नहीं पाये गये हैं। मौके से मिले तीन मोबाइल के जरिये घटना की जांच पड़ताल करायी जा रही है।


मौदहा कोतवाल मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि मृतक एक शातिर अपराधी था। मामले की जांच जारी है। बताया जाता है कि इस टाप-10 अपराधी ने रोडवेज कर्मचारी को बंधक बनाकर लाखों रुपये वसूले थे। इसका मुकदमा भी दर्ज है। बता दे कि संजय निषाद महिलाओं के साथ एक गिरोह बनाकर सम्पन्न लोगों को अपने घर बुलवाकर वीडियो क्लिप बनाता था। और इसी से फिर उससे लाखों रुपये की वसूली करता था। इस मामले को लेकर मौदहा और सुमेरपुर थाने में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज है। बताते है कि इस अपराधी ने दो शादी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed