फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Trucks removed from fields; farmers protested and blocked the road

Hamirpur News: खेतों से निकाले ट्रक, किसानों ने जताया विरोध, लगाया जाम

Mon, 05 Oct 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Trucks removed from fields; farmers protested and blocked the road
फोटो04एचएएमपी 28- ट्रकों के आगे प्रदर्शन करते किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सरीला (हमीरपुर)। थाना चिकासी क्षेत्र के इछौरा गांव में रविवार को करीब एक दर्जन किसानों ने खेतों से जबरन मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक निकाले जाने का आरोप लगाते हुए खदान के रास्ते में जाम लगा दिया। इससे इछौरा-जिटकिरी बेतवा नदी मौरंग खंड संख्या 25/9 में वाहनों का आवागमन करीब एक घंटे तक बाधित रहा। सूचना पर एसडीएम ने तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजा। टीम ने किसानों को समझाकर जाम खुलवाया।
इछौरा निवासी किसान सुशील श्रीवास्तव, उनकी मां कलादेवी, महेंद्र पाल, राजेंद्र पाल, लोकेंद्र, प्रकाश और खेमचंद्र समेत करीब एक दर्जन किसानों ने आरोप लगाया कि मौरंग खदान के पट्टाधारक उनके भूमिधर खेतों से जबरन मौरंग लदे ओवरलोड ट्रक निकलवा रहे हैं। इससे खेतों में बोई गई फसल को नुकसान हो रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस में भी इसकी शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर रविवार को उन्होंने रास्ते में जाम लगा दिया।
विज्ञापन

किसान सुशील श्रीवास्तव ने बताया कि गाटा संख्या 910 में करीब 50 वर्ष पहले सरकार ने 76 किसानों को कृषि भूमि के पट्टे दिए थे। किसान लगातार इन जमीनों पर खेती करते आ रहे हैं और अब संक्रमणीय भूमिधर हो चुके हैं। इसके बावजूद खेतों से मौरंग लदे ट्रकों को निकाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाम की सूचना पर एसडीएम विकास कुमार यादव ने तहसीलदार रविंद्र पाल सिंह, कानूनगो और लेखपाल की टीम को मौके पर भेजा। राजस्व टीम ने मौके की जांच कर किसानों को भूमि की तरमीम कराने का आश्वासन दिया, जिसके बाद किसानों ने जाम खोल दिया।

एसडीएम विकास कुमार यादव ने बताया कि जिस स्थान से ट्रक निकाले जाने की बात कही जा रही है, वहां करीब ढाई एकड़ बीहड़ भूमि है। मामले की जांच के लिए तहसीलदार को राजस्व टीम के साथ भेजा गया था। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed