फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Surprised police for three hours by waving a gun from terrace

हमीरपुर: छत से तमंचा लहरा कर तीन घंटे पुलिस को छकाया, पड़ोसियों से विवाद के बाद की फायरिंग

Sun, 19 Sep 2021 01:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 19 Sep 2021 01:36 PM IST
सार

हमीरपुर में रविवार सुबह एक युवक ने घर की छत पर चढ़कर फायरिंग शुरु कर दी। अचानक शुरु हुई फायरिंग से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आननफानन सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह युवक को समझा-बुझाकर हिरासत में लिया।

विज्ञापन
Hamirpur: Surprised police for three hours by waving a gun from terrace
युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर के भरुआसुमेरपुर थानाक्षेत्र के चंदपुरवा बुजुर्ग गांव में एक युवक ने पड़ोसियों से विवाद के चलते दहशत फैलाने के इरादे के हवाई फायरिंग शुरू कर दी। दिनदहाड़े फायरिंग से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। विपक्षियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी घर के दरवाजे बंद कर छत पर चढ़कर तंमचा लहराता रहा।
विज्ञापन


करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। चंदपुरवा बुजुर्ग निवासी आंनदी यादव ने पड़ोसियों से विवाद के चलते दहशत फैलाने के इरादे से तमंचे से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। विपक्षियों की सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर व फैक्टरी एरिया चौकी इंचार्ज रामबाबू यादव भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे।
विज्ञापन


लेकिन पुलिस को देखते ही आरोपी घर के दरवाजे बंद कर छत पर चढ़ गया और तमंचा लहराता हुए सबको धमकी देने लगा। पुलिस उसे बार-बार समझाती रही, लेकिन आरोपी करीब तीन घंटे तक पुलिस को छकाता रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस उसे किसी तरह दबोच सकी। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी मानसिक रूप से कमजोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed