फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Roadways bus breaks down in the middle of the road, causing a traffic jam

Hamirpur News: बीच सड़क पर रोडवेज बस खराब, लगा जाम

Sat, 17 Oct 2026 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus breaks down in the middle of the road, causing a traffic jam
फोटो 17 एचएएमपी 23- राठ के पड़ाव चौराहे पर खराब बस और जाम में फंसे वाहन। संवाद
राठ (हमीरपुर)। पड़ाव चौराहा रानी गेट के सामने मुख्य मार्ग पर शनिवार को कानपुर से लौटी राठ डिपो की बस खराब हो गई। बीच सड़क पर बस खड़ी होने से दोनों ओर लंबा जाम लग गया। करीब आधा घंटे बाद बस ठीक होने पर जाम खुल सका।
विज्ञापन

नगर के बीच से निकले व्यस्ततम मुख्य मार्ग पर दोनों ओर अतिक्रमण की वजह से दिन भर जाम की स्थिति देखी जा सकती है। वहीं शनिवार को कानपुर से लौटी राठ डिपो की बस पहिए में आई खराबी के चलते पड़ाव चौराहे के पास खड़ी हो गई। बीच रास्ते में बस खड़ी होने से देखते ही देखते यातायात रुक गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। बस करीब आधा घंटे तक सड़क पर खड़ी रही। बाद में मिस्त्री ने आकर बस ठीक की। इसके बाद बस हटने पर जाम खुल सका और लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed