{"_id":"6ad3ba9fd290d28e2c0b5297","slug":"villagers-are-risking-their-lives-by-traveling-along-an-incomplete-road-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-146529-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: अधूरी सड़क पर जान जोखिम में डाल निकल रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: अधूरी सड़क पर जान जोखिम में डाल निकल रहे ग्रामीण
विज्ञापन
पौथिया (हमीरपुर)। बैठका धाम से चंदौखी गांव होते हुए कानपुर-सागर हाईवे तक पांच किलोमीटर सड़क छह माह से अधूरी पड़ी है। सड़क पर पड़ी बड़ी गिट्टी से होकर निकलना जोखिम भरा है। ग्रामीणों ने अधूरी सड़क का निर्माण कार्य जल्द पूरा कराने की मांग की है।
गांव के राजेश यादव, रामबाबू, रामप्रसाद, रामपाल, सुखदेव सिंह, मलखान सिंह आदि ने बताया कि सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति के प्रयास से सड़क के लिए धन स्वीकृत हुआ था। पिछले वर्ष भूमि पूजन के बाद काम भी शुरू हो गया था। गिट्टी, सोलिंग, डस्ट डाल कर सड़क को बराबर किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि करीब छह माह से काम ठप चल रहा है। बड़ी गिट्टी से होकर जाने पर हादसों का खतरा बना रहता है।
पूर्व प्रधान नशीर अहमद ने बताया कि यह सड़क बनने से पौथिया, कीरतपुर, कलौलीतीर, सहजना, छीटनपुर, महमूदपुर सहित अन्य गांव के लिए सुगम रास्ता है। चंदौसी होते हुए यह कानपुर सागर हाईवे का सीधा रास्ता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से सड़क निर्माण कराने की मांग की है। वहीं ठेकेदार सैंपल अली ने बताया कि अभी बारिश होती रही है। जमीन में नमी के कारण मिट्टी सड़क से फैल रही है। नमी खत्म होते ही निर्माण कार्य कराया जाएगा।