फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Software engineer and teenager committed suicide by hanging

हमीरपुर : सॉफ्टवेयर इंजीनियर व किशोर ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 18 Oct 2022 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:23 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Software engineer and teenager committed suicide by hanging
राठ (हमीरपुर)। नगर के मोहल्ला मुगलपुरा में सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सिकंदरपुरा में किशोर ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। इंजीनियर के पास मिले सुसाइड नोट में पत्नी से विवाद की बात लिखी है। किशोर के पिता ने एक युवती पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुगलपुरा मोहल्ला निवासी कपिल सोनी ने बताया बड़े भाई अंकित सोनी (30) बंगलूरूकी प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर थे। 18 माह पहले मध्यप्रदेश के राजनगर निवासी रागिनी से विवाह हुआ था। शनिवार रात अंकित ने चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बुखार होने पर पत्नी रागिनी दवा खाकर सो गई थी।
विज्ञापन

पुलिस को मौके पर सुसाइड नोट मिला। इसमें पत्नी से विवाद की बात लिखी है। कोतवाली प्रभारी राजेश कमल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
सिकंदरपुरा मोहल्ला निवासी वीरपाल उर्फ वीरेंद्र अनुरागी के इकलौते पुत्र अनुज कुमार (17) ने भी रात में चादर का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है। वीरेंद्र ने बताया पुत्र का एक युवती से प्रेम प्रसंग था। युवती उससे पैसे की मांग करती थी। रविवार को युवती ने अनुज को धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजेश कमल ने बताया कि किशोर का फोन कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। अभी परिजनों ने तहरीर नहीं दी है।
-------------------------------
स्कूटी न देने पर बहन से की मारपीट
राठ। नगर के छोटी जुल्हैटी मोहल्ला निवासी मीरा सैनी ने बताया उनके पास एक स्कूटी है। मोहल्ला निवासी भाई महेश सैनी स्कूटी मांग रहा है। मना करने पर रविवार सुबह गालीगलौज कर डंडे व गुम्मे से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मीरा ने भाई के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। (संवाद)
----------------
(माधव द्विवेदी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed