{"_id":"63276a1bcddfa4114d69000f","slug":"hamirpur-so-far-840-quintals-of-wheat-and-rice-have-been-weighed-from-the-mill-hamirpur-news-knp7188332126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर : मिल से अभी तक 840 क्विंटल गेहूं चावल की हो सकी तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर : मिल से अभी तक 840 क्विंटल गेहूं चावल की हो सकी तौल
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के फैक्टरी एरिया में सीज मिल से बरामद सरकारी राशन के गेहूं चावल की तौल जारी है। अभी तक 840 क्विंटल चावल और गेहूं की तौल हो सकी है। अधिकारियों की निगरानी में बरामद खाद्यान्न की तौल जारी है। पुलिस ने मिल मालिक के पुत्र सहित तीन को हिरासत में लिया है।
शुक्रवार देर रात एसडीएम सदर रविंद्र सिंह एवं सीओ सदर रविप्रकाश सिंह ने उद्योग नगरी में संचालित गुप्ता उद्योग मिल में छापा मारा तो वाहनों में भरा खाद्यान्न पकड़ फैक्टरी एरिया पुलिस चौकी में खड़ा कराया था। पिछले शनिवार को डीएसओ बीके शुक्ला के साथ जिला विपणन अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने इस पर कार्रवाई शुरू की थी। रविवार को मिल से अधिकारी अभी तक 840 क्विंटल खाद्यान्न की तौल करा पाए हैं। इस मामले में डीएसओ ने बताया कि तौल का काम जारी है। कहा सोमवार को आरोपी व्यापारी व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा। बताया आरोपी आसपास के जनपदों से माल खरीदकर पंजाब, हरियाणा प्रांतों में बेचते थे। बताया कि बोरियों में 60 किलो अनाज भरा है। मिल मालिक शिव प्रकाश गुप्ता ने कहा उनके पास चावल, गेहूं, दलहन, तिलहन कारोबार करने का लाइसेंस है। नवीन गल्ला मंडी में फर्म संचालित कर रहे हैं। मंडी में आने वाले माल को खरीदकर फैक्टरी एरिया की मिल में रखते हैं। कहा प्रशासन ने गुमराह होकर कार्रवाई की है। वह अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे। इधर लोगों में चर्चा है कि व्यापारी ने बाजार में राशन कार्ड धारकों द्वारा बेचे जाने वाला राशन फुटकर दुकानदारों से खरीदकर स्टॉक किया है। जिसे बाहर भेजने की तैयारी की थी। सीओ सदर रविप्रकाश सिंह ने कहा रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे तक 840 क्विंटल गेहूं और चावल की तौल हो सकी है। कहा अभी और खाद्यान्न डंप है। अभी तौलाई का काम जारी है। इस मामले में मिल मालिक के पुत्र प्रांशू गुप्ता, सोनू व गुड्डू को हिरासत में लिया गया है। तौल का काम खत्म होने के बाद आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
--
प्रशासन को स्थानीय पल्लेदारों ने दिखाया ठेंगा
कस्बे के पल्लेदारों के उठान करने से मना करने पर दोपहर तक ऊहापोह की स्थित रही। अधिकारियों ने मौदहा से पल्लेदारों को बुलाकर तौल कराए जाने का काम शुरू कराया। रविवार को देर से शुरू हुए तौलाई के कार्य से इस पूरी कार्रवाई में विलंब हुआ।