फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Sheetlahar increased the cold, stopped the speed in the fog

हमीरपुर : शीतलहर ने ठंड बढ़ाई, कोहरे में रोकी रफ्तार

Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Sheetlahar increased the cold, stopped the speed in the fog
हाईवे में धुंध के बीच लाइट जलाकर चलते वाहन। संवाद - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और सर्द हवाओं के कारण जिले में ठंडक बढ़ गई है। सोमवार सुबह धुंध भी छाई रही। इससे वाहन लाइटें जलाकर रेंगते हुए चले। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

ठंड लगातार बढ़ रही है। शनिवार को न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री था। रविवार को इसमें .5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। केवीके के डॉ. प्रशांत ने बताया कि सोमवार को सारा दिन धुंध छाई रही। दिन का पारा चढ़ने के साथ धुंध कुछ कम तो हुई, लेकिन पूरे दिन उत्तरी पश्चिमी दो किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सर्द हवाओं के चलने से सिहरन बढ़ गई।
विज्ञापन

दोपहर बाद धूप निकलने से कुछ राहत मिली। शाम होते ही फिर ठंड बढ़ गई। इससे लोग घरों में दुबक गए। डॉ. प्रशांत ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी और सर्द हवाओं के चलते ठंड बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
शीतलहर व पाला से फसलों का करें बचाव
जिला कृषि अधिकारी हरिशंकर ने कहा कि शीतलहरी हवाएं व कोहरे से रबी फसलों में बीमारियां व रोग लगने की आशंका बढ़ जाती है। किसान फसलों के बचाव के लिए वोर्डो मिक्चर या कापर आक्सी क्लोराइड, फास्फोरस और पोटाश का छिड़काव करें। पाले से बचाव के लिए हल्की सिंचाई करते रहें। उद्यान फसलों को बगीचों के खाली स्थानों में बुआई करें। मिश्रित फसलों बैगन, टमाटर आदि को लंबी फसलें सरसों, अरहर के साथ बोना चाहिए। वहीं आर्गेनिक मलचिंग विधि से गोबर की खाद की पतली परत बिछवा दें। जो जमीन को गर्म रखकर पाला व सर्द हवाओं से बचाव करेगी।

अलाव जलवाने के आदेश
एडीएम वित्त एवं राजस्व रमेशचंद्र ने बताया कि ठंड से लोगों को बचाने के लिए सभी तहसीलों में रैन बसेरे संचालित करा दिए गए हैं। अलाव जलवाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। कंबल खरीद लगभग पूरी कर ली गई है। जल्द ही इनका वितरण भी शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed