फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Only 13 percent youth got employment in six years

हमीरपुर : छह वर्षों में महज 13 फीसदी युवाओं को मिला रोजगार

Tue, 18 Oct 2022 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Only 13 percent youth got employment in six years
हमीरपुर। सरकारी महकमों के आंकड़ो में भले भरपूर रोजगार देने का दावा किया जा रहा है, लेकिन छह वर्ष में केवल 3,775 को ही रोजगार मिला है। ये आंकड़ा रोजगार कार्यालय में दर्ज 27, 975 बेरोजगार का महत 13 फीसदी है।
विज्ञापन

जिला सेवायोजन विभाग की वेबसाइट पर युवक युवतियों का ऑनलाइन पंजीकरण होता है। पंजीकरण रोजगार मेला में भी मांगा जाता है। पिछले छह वर्षों के आंकड़ों को देखा जाए तो 27 हजार 975 युवाओं ने विभाग में पंजीकरण कराया। इसमें 3,775 को ही रोजगार दिया गया। जब भी रोजगार मेला लगता है तो इसमें शामिल होने वाली निजी कंपनियां अभ्यर्थियों का साक्षात्कार कर चयन करती हैं। चयन के बाद कई अभ्यर्थियों को काम पसंद नहीं आता है तो कुछ मानदेय कम मिलने के कारण वह लौट आते हैं तो कुछ का बुलावा पत्र ही नहीं मिलता है।
विज्ञापन

जिला रोजगार सहायता अधिकारी अमित कुमार ने कहा कि सौ अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए आते हैं। जिनमें 20 लोगों का चयन हो पाता है। कहा कि अलग-अलग कंपनियां उम्र के आधार पर अभ्यर्थी का चयन करती हैं। जनपद में सिनर्जी प्रा. लि. देहरादून, पब्लिक सर्विस, हिमालयन मैन पावर आदि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
क्या बोले युवा
-आवेदन किया पर साक्षात्कार नहीं
-सुमेरपुर क्षेत्र के धुंधपुर निवासी युवा राजेंद्र पाल (19) ने बताया कि रोजगार मेले के लिए दो बार आवेदन किया है। जब साक्षात्कार देने आया तो उम्र कम होने का कारण बताकर वापस कर दिया।

---------------
दस बार किया आवेदन नहीं मिला रोजगार
-शहर निवासी युवा श्याम सुंदर ने बताया कि रोजगार मेले में दो बार आवेदन किए हैं। तीन माह का समय बीत गया, लेकिन बुलावा पत्र अभी तक नहीं आया है। बताया कि इसके पहले सेना भर्ती, पीईटी, यूपीपीएससी आदि में आठ बार आवेदन कर चुका हूं।
वर्षवार कुल बेरोजगारों के पंजीकरण व मिला रोजगार
वर्ष, कुल पंजीकरण, मिला रोजगार
2016-17 - 1999 - 403
2017-18 - 2511 - 308
2018-19 - 10737 - 519
2019-20 - 1852 - 1071
2020-21 - 9030 - 785
2021-22 - 1796 - 689 (अब तक)
(यह आंकड़े सेवायोजन विभाग से प्राप्त हैं)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed