फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

होमगार्ड दौड़ न सके, सिपाहियों को नहीं लगी डाके की भनक

Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
पौथिया। डकैती के बाद बदमाशों के भागने पर सराफ शीलकमल और उसकी पत्नी ने छत पर चढ़कर शोर मचाया। शीलकमल के मकान व दुकान से 50 मीटर की दूरी पर पिता रामसजीवन सोनी की दुकान है। उनकी वहां दो होमगार्डों की ड्यूटी लगती है। शोर सुनकर दो होमगार्डों ने सब्जी मंडी की तरफ भाग रहे बदमाशों का पीछा किया। मगर वे बदमाशों के बराबर दौड़ नहीं सके। कहा तो जा रहा है कि वे बदमाशों के पास पहुंचने की हिम्मत नहीं जुटा सके।
विज्ञापन

थोड़ी ही देर में बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर निकल भागे। उधर, 200 मीटर दूर पंजाब नेशनल बैंक में तैनात सिपाहियों को सराफ के घर व दुकान में डकैती की भनक तक नहीं लगी। शोर के बाद भी सक्रिय नहीं हुए। गांव में तैनात यूपी 112 पुलिस की गाड़ी जानकारी मिलने पर ललपुरा पेट्रोल पंप की तरफ भागी, लेकिन डकैतों का कोई सुराग नहीं लगा सकी। कुल मिलाकर पुलिस सुरक्षा की पोल खुल गई। इस घटना से न सिर्फ पौथिया बल्कि आसपास के बड़े कारोबारियों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

आठ माह पूर्व पीड़ित सराफ के पिता रामसजीवन सोनी की मकान में ही बनी ज्वैलरी की दुकान से डेढ़ लाख रुपये के गहनों की टप्पेबाजी हो चुकी है। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दिए थे, लेकिन टप्पेबाज को खोजने में पुलिस नाकाम है। सराफा राम सजीवन सोनी ने बताया कि 6 अगस्त 2021 को 12 बजे एक काले रंग की पल्सर बाइक से उनकी दुकान पर टप्पेबाज आया था। तब उनसे जल्दी-जल्दी जंजीर दिखाने को कहा। कहने लगा उसे लॉकेट लेकर जाना है। तभी उन्होंने सोने के आभूषण दिखाने शुरू किए। इसी बीच टप्पेबाज ने अपनी पत्नी को दुकान पर लाने की बात कहकर 31 ग्राम सोने के बाला व लाकेट लेकर भाग निकला था। इनकी कीमत डेढ़ लाख रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकैती की सूचना पर सुबह पांच बजे गांव निवासी सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचे और घटना के शीघ्र खुलासे का आश्वासन दिया। दोपहर भाजपा जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार से मिले। उन्होंने शीघ्र ही पर्दाफाश कराने की बात कही।

रविवार रात विधायक के गांव पौथिया में सराफ के घर में डकैती डालकर बदमाशों ने पुलिस को चुनौती दी है। सदर विधायक डॉ. मनोज प्रजापति का पैतृक गांव पौथिया है। वह परिवार सहित गांव में ही रहते हैं। रविवार रात वह अपने आवास पर ही मौजूद थे। बदमाशों ने बेखौफ होकर सराफ के घर डाका डाला और आराम से निकल गए। शुक्रवार की रात इंगोहटा गांव में हुई लूट की वारदात का पुलिस अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं कर पाई है। इसी बीच बदमाशों ने पौथिया गांव में डकैती डालकर कानून व्यवस्था को खुली चुनौती दी है। यह दोनों बड़ी वारदातें सदर विधानसभा क्षेत्र में ही हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed