{"_id":"6205559060a96501cb7331d2","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6799400114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना में घायल किसान की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटना में घायल किसान की हुई मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राठ। अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल किसान को परिजन इलाज के लिए ग्वालियर ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मझगवां थाने के महजौली गांव निवासी घनश्याम प्रसाद सिंह ने बताया कि मंगलवार को गांव के सुरेंद्र राजपूत की पुत्री मुस्कान की दुर्घटना में मौत हो गई थी। खबर मिलते ही अन्य ग्रामीणों के साथ उनके चचेरे भाई राजू (45) पैदल ही घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। तभी अज्ञात वाहन की टक्कर से राजू घायल हो गए थे। परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने मेडिकल कालेज उरई भेजा। लेकिन यहां से झांसी रेफर किया था। हालत में सुधार न होने पर बुधवार दोपहर झांसी से ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया गया। ग्वालियर ले जाते वक्त रास्ते में उनकी मौत हो गई।
मृतक की चार पुत्रियों में कल्पना व अर्चना का विवाह हो चुका है। पत्नी रामदेवी, पुत्रियों रंजना (18), ज्योति (14) व पुत्र आयुष (10) के साथ रहते थे। मृतक के नाम पर एक एकड़ कृषि भूमि है। जिसपर खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।