फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

भर्ती के 12 घंटे बाद गर्भवती की मौत

Thu, 10 Feb 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
मृतका सुधा सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। जिला अस्पताल में भर्ती कराने के करीब 12 घंटे बाद गर्भवती की मौत हो गई। पिता ने दहेज के लिए उत्पीड़न और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर एसपी से शिकायत की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

सिसोलर थानाक्षेत्र के बेरी बैजमऊ गांव निवासी अभय प्रताप सिंह अहमदाबाद में मजदूरी करता है। उसकी पत्नी सुधा सिंह (25) गर्भवती थी। ससुर रामदेव सिंह ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर बुधवार सुबह करीब दस बजे बहू को मौदहा सीएचसी ले गए। वहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह 11 बजे भर्ती कर डॉ. आशा सचान ने उपचार शुरू कर अल्ट्रासाउंड कराया। रामदेव के अनुसार अल्ट्रासाउंड में डॉक्टर ने बच्चे की धड़कन चलने की जानकारी दी थी। रात करीब 11 बजे सुधा की मौत हो गई।
विज्ञापन

भमई गांव निवासी पिता अमर सिंह ने बताया कि एक वर्ष पूर्व सुधा की शादी की थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर सुधा को उत्पीड़न करते थे। गर्भवती होने पर उसके खान पान का सही ध्यान नहीं रखा। डॉक्टर पर भी इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक डॉ. आशा सचान ने कहा कि इलाज में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। दवाएं समय पर दी गईं हैं। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही स्पष्ट हो सकेगा। सिसोलर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीएमओ डॉ. एके रावत ने बताया कि पैनल के माध्यम से शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed