{"_id":"61fc11467c3dc56721599a1d","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp678694034","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट सर्किट से रोडवेज बस में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट सर्किट से रोडवेज बस में लगी आग
विज्ञापन
हाईवे में दुर्गा मोड पर आग से जलती रोडवेज बस।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। कानपुर से आ रही राठ डिपो की बस में थाना सजेती क्षेत्र में कानपुर-सागर हाईवेे में दुर्गा मोड़ के पास शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
जिले की हमीरपुर व राठ डिपो के बेड़े में ज्यादातर बसें क्षमता से अधिक 12 लाख किमी चल चुकी हैं। खस्ताहाल बसों को सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। गुरुवार शाम करीब सात बजे राठ डिपो की रोडवेज बस कानपुर से सवारियां लेकर राठ जा रही थी। इसमें करीब 35 यात्री सवार थे। जैसे ही बस कानपुर नगर जनपद के थाना सजेती के आनूपुर मोड़ से आगे पहुंची, तभी दुर्गा मोड़ के पास बस में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। आग लगने से इसमें सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।
राठ डिपो के स्टेशन इंचार्ज विजय नारायण विश्वकर्मा ने बताया कि बस को चालक लखन प्रसाद व परिचालक सत्यनाम बस लेकर आ रहे थे। इसमें करीब 35 यात्री सवार थे। सभी सवारियों में अफरातफरी मच गई। लोग बस से निकल कर भागे। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। उधर, हमीरपुर डिपो के एआरएम अकील अहमद ने बताया कि बैटरी के टर्मिनल से आग लग गई जिसे तुरंत नियंत्रित कर लिया गया है। फिर दूसरी बस को मंगाकर यात्रियों को गंतव्य तक भेजा गया।