{"_id":"61fc11423b0046049c6bebf3","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp678693360","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी
विज्ञापन
ृतका लक्ष्मी की फाइल फोटो।
- फोटो : HAMIRPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मौदहा। क्षेत्र के गुढ़ा गांव में नवविवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। विवाहिता के पिता ने दामाद पर दहेज की खातिर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गुढा गांव निवासी राम सिंह की शादी सात दिसंबर 2021 को लक्ष्मी निषाद (20) के साथ हुई थी। बुधवार देर शाम लक्ष्मी ने ससुराल में ही फांसी लगा ली। परिजनों ने जब तक उसे फंदे से नीचे उतारा, तब तक सांसे थम चुकी थीं। राम सिंह ने घटना की सूचना लक्ष्मी के मौदहा थाना क्षेत्र के छिरका गांव निवासी पिता श्रीचंद्र को फोन पर दी। उसके बाद श्रीचंद्र परिवार के साथ मौके पर पहुंच गए। इधर, सूचना पाकर थाना पुलिस भी वहां आ गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिता श्रीचंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा कि शादी के बाद से दामाद, उसकी बहन व बहनोई दहेज में बाइक व एक लाख रुपयों की मांग को लेकर लक्ष्मी का उत्पीड़न कर रहे थे। आरोप लगाया कि लक्ष्मी की हत्या कर शव को फंदे पर लटकाया गया है। ताकि मामला खुदकुशी का प्रतीत हो सके। कोतवाली प्रभारी पवन कुमार पटेल का कहना है कि लक्ष्मी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।