{"_id":"61fc0fc536557b5456513968","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp6786905158","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुकदमा दर्ज होते ही भूमिगत हुए चेयरमैन के पुत्र व सभासद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुकदमा दर्ज होते ही भूमिगत हुए चेयरमैन के पुत्र व सभासद
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। नगर पंचायत कार्यालय में घुसकर अधिशासी अधिकारी के साथ मारपीट करने के मामले में अध्यक्ष के बेटे, सभासद व दो के खिलाफ बुधवार देर रात रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। पुलिस ने आरोपियों पर सरकारी काम में बाधा डालने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। सेवन सीएलए एक्ट भी लगाया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी भूमिगत हो गए हैं। इधर, नगर पंचायत अध्यक्ष आनंदी प्रसाद पालीवाल ने मारपीट के आरोप को निराधार बताया है।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रवि यादव ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 3:30 बजे वह अपने कार्यालय में बैठे थे। उसी दौरान चेयरमैन के बेटे आलोक पालीवाल, सभासद विनोद श्रीवास दो साथियों के साथ उनके कार्यालय में घुस आए। आरोपी अनैतिक कार्य करने का दबाव बनाने लगे। इंकार करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष बेटे ने साथियों के साथ मिलकर गाली गलौज करते हुए उनकी पिटाई की। कपड़े फाड़ने के साथछ ही सरकारी कार्य में व्यवधान पैदा किया। उन्होंने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के साथ थाना पुलिस को तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की गुहार लगाई।
देर रात पुलिस ने ईओ की तहरीर पर अध्यक्ष के बेटे और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को दबोचने के लिए कई स्थानों पर दबिशें दी, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा है।