फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

प्रभात फेरी में माध्यमिक स्तर के बच्चे होंगे शामिल

Wed, 26 Jan 2022 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news
हमीरपुर। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को कोविड प्रोटोकाल के तहत शहर सहित जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे समस्त सरकारी भवनों पर झंडा अभिवादन के साथ राष्ट्रगान और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान किया जाएगा। नौ बजे माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी प्रभात फेरी में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रभात फेरी में छात्र मतदाता जागरूकता अभियान के स्लोगन लिखे बैनर लेकर चलेंगे। सुबह 9:15 बजे गांधी पार्क, शहीद पार्क, रानी लक्ष्मीबाई पार्क स्थित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया जाएगा। 9:30 बजे सिटी फॉरेस्ट से शीतलपुर गांव तक साइकिल रेस का आयोजन क्रीड़ाधिकारी कराएंगे। इसमें करीब 20 बालक- बालिकाएं भाग लेंगे। 9:30 से 12 बजे तक पुलिस परेड ग्राउंड पर परेड के बाद विद्यालयों के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। प्रात: 10 बजे राष्ट्रध्वज समस्त विद्यालयों में फहराया जाएगा। साढ़े 11 बजे सीएमओ की ओर से जिला अस्पताल पुरुष व महिला अस्पताल में फल वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन

साथ ही सीएचसी में फल बांटे जाएंगे। मध्याह्न 12:30 से 1:30 बजे तक राजकीय महिला डिग्री कॉलेज में जूनियर और सीनियर वर्ग के छात्रों की सशक्त एवं आत्मनिर्भर नारी विषय पर भाषण प्रतियोगिता होगी। एडीएम ने बताया कि दो बजे राजकीय स्टेडियम में स्काउट-गाइड-एनएसएस व एनसीसी का रूट मार्च कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed