पौथिया (हमीरपुर)। स्व.रामलाल वर्मा स्मृति वॉलीबॉल टूर्नामेंट के दूसरे दिन सात मैच खेले गए। शुक्रवार को सेफीफाइनल और फाइनल मैच खेले जाएंगे।
प्रधान वंदना सचान ने स्व.रामलाल वर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर मैच शुरू कराया। सब्जी मंडी मैदान पर पहले मैच में झांसी टीम ने अनुइया टीम को हराया। दूसरा मैच में मुजफ्फरनगर की टीम ने इचौली को, तीसरे मैच में पौथिया टीम ने गरौठा को, चौथे मैच में अकबर ने परछा को, पांचवें में जरौली ने गोयरा को, छठवें मैच में गुजरात की टीम ने बुढुवा टीम को और सातवें मैच में श्यामनगर कानपुर की टीम ने प्रतापपुरा की टीम को हराया। रेफरी लालबहादुर यादव, शिवप्रसाद प्रजापति रहे। संचालन अमित सचान, आलोक दीक्षित ने किया। प्रधान प्रतिनिधि आशीष सचान, वीरेंद्र सिंह सचान, राजू सचान, दयाराम गुप्ता, राहुल विश्वकर्मा उपस्थित रहे।