फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news

दस माह बाद आज पटरी पर दौड़ेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

Thu, 13 Jan 2022 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
hamirpur news
मौदहा कस्बे का रागौल रेलवे स्टेशन। - फोटो : HAMIRPUR
मौदहा/भरुआसुमेरपुर। कानपुर-चित्रकूटधाम कर्वी के मध्य चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस दस माह बाद शुक्रवार से फिर पटरी पर दौड़ेगी। इस ट्रेन के चलने से चित्रकूट और कानपुर जाने वाले यात्रियों को बहुत राहत मिलेगी। मार्च 2021 में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर इंटरसिटी एक्सप्रेस को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर अमानउद्दीन ने बताया कि शुक्रवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस कानपुर सेंट्रल से सुबह 11:10 पर चलकर 1:05 पर कस्बे के स्टेशन पहुंचेगी। स्टेशन पर ट्रेन का दो मिनट का ठहराव होगा। यहां से चलकर 3:40 40 बजे चित्रकूटधाम कर्वी पहुंचेगी। शाम 4:10 बजे चित्रकूटधाम कर्वी से रवाना होगी और शाम 6 : 11 बजे कस्बे पहुंचेगी। रात साढ़े नौ बजे ट्रेन कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन संचालन की सूचना पर राजकुमार चौरसिया, बाबू गुप्ता, दादू गुप्ता, नंगू गुप्ता, गोलू गुप्ता, राकेश चौरसिया, भोला गुप्ता ने कहा कि इससे आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी। स्टेशन के बाहर के दुकानदारों का कारोबार बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौदहा संवाद के अनुसार स्टेशन उपाधीक्षक आदेश नायक ने बताया कि कानपुर से आकर ट्रेन 13:22 बजे मौदहा के रागौल स्टेशन पहुंचेगी। बांदा से कानपुर जाने के लिए ट्रेन 18: 03 मिनट पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed