{"_id":"5e7512228ebc3e72bc033871","slug":"hamirpur-news-hamirpur-news-knp5515601168","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वायरस को लेकर हाईवे, मंदिरों व बाजारों में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना वायरस को लेकर हाईवे, मंदिरों व बाजारों में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
भरुआसुमेरपुर। कोरोना वायरस का खौफ कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों में असर धीरे-धीरे होने लगा है। लोग बचाव के उद्देश्य घरों में ही कैद होना पसंद करने लगे हैं। शुक्रवार को कस्बे के नेशनल हाईवे में अजीब सन्नाटा नजर आया। बाजार में ग्राहक भी कम रहे। सरकारी कार्यालयों में भी लोगों की आमद अन्य दिनों की अपेक्षा कम रही। धार्मिक स्थलों गायत्री तपोभूमि, विरक्त आश्रम एवं गायत्री कुंज पार्क भी लोग कम पहुंच रहे हैं। किराना व्यापारी बालगोपाल गुप्ता, महेश चंद्र गुप्ता, शब्बीर अहमद आदि ने बताया कि ग्राहकों में भारी गिरावट आई है।
जेल अधीक्षक विनय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वायरस के चलते 21 मार्च से कारागार में निरुद्ध एक बंदी से तीन मुलाकातियों की जगह एक व्यक्ति मिल सकता है। कहा कि विचाराधीन बंदियों की सप्ताह में तीन मुलाकात के स्थान पर एक मुलाकात दी जाएगी। कहा कि मुलाकात में आने वाले व्यक्ति कारागार में मास्क लगाकर अंदर जाए। मास्क न लगाने पर मुलाकात निरस्त की जाएगी।
कोरोना वायरस को लेकर डीएम ने गोश्त की दुकानों को बंद करने के आदेश दे दिए हैं। जिस पर शुक्रवार को पालिका टीम ने शहर में भ्रमण कर खुली गोश्त की दुकानों को 31 मार्च तक बंद करने को कहा। आदेश के बाद शहर की मटन, चिकन व फिश की दुकानों में ताला लग गया। उधर नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी संजीव कुमार शाक्य ने बताया कि कोरोना वायरस को लेकर आंबेडकर पार्क में लोगों के घूमने व टहलने में प्रतिबंध लगा है। इसे अनिश्चितकाल के लिए बंद किया गया है। वहीं राजकीय स्पोर्ट्स स्टेडियम के क्रीड़ाधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि डीएम के निर्देश पर स्टेडियम को बंद कर दिया गया है। बताया कि यमुना पथवे पर भी टहलना प्रतिबंधित किया है।