फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   hamirpur news,hamirpur

रुपयों के लिए श्रमिक की हत्या करने का आरोप

Wed, 20 Oct 2021 12:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
hamirpur news,hamirpur
राठ। नगर के मल्हौंवा रोड पर सोमवार शाम मिले अज्ञात शव की शिनाख्त श्रमिक के रूप में हुई है। पत्नी का आरोप है कि श्रमिक साथी के साथ ससुराल से लौटते वक्त गायब हो गया था। घर में रखे पेशगी के एक लाख रुपये भी गायब हैं। ऐसे पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मझगवां थाने के बरेल गांव निवासी विमला अहिरवार ने बताया कि पति मंशाराम (30) के साथ ईंट भट्टों पर मजदूरी करतीं थीं। 15 दिन पूर्व पथखुरी गांव के ठेकेदार से मजदूरी की पेशगी के एक लाख रुपये लिए थे। मजदूरी पर जाने से पूर्व रविवार को वह मायके जरिया थाने के चंडौत गांव गईं थीं। उसी शाम को गांव का एक युवक उनके पति को बाइक पर बैठा कर चंडौत लेकर पहुंचा, जहां उनके पति को शराब पिलाई। रात दस बजे वापस जाने की जिद पर अड़ गए। मंशाराम द्वारा रात में जाने से मना करने पर युवक ने उनके साथ मारपीट कर दी। पत्नी का आरोप है कि उनके पति को जबरन ले जाने के बाद रास्ते में हत्या कर शव फेंक दिया। घर में रखे पेशगी के एक लाख रुपये भी गायब हैं। आशंका जताई कि रुपयों के लिए सिर में पत्थर मार कर उनके पति की हत्या की गई है। मृतक अपने पीछे पुत्र चंदन (4) को रोता बिलखता छोड़ गए हैं। पत्नी विमला भी गर्भवती हैं। कोतवाल राजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण ज्ञात होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed