{"_id":"6128afdb8ebc3e5f9926c21b","slug":"hamirpur-lawyers-and-police-personnel-clashed-in-the-case-of-robbery-accused-outside-the-court-premises","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: कोर्ट परिसर के बाहर लूटकांड के आरोपी के मामले में वकील और पुलिस कर्मी भिड़े, वकीलों ने काटा हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: कोर्ट परिसर के बाहर लूटकांड के आरोपी के मामले में वकील और पुलिस कर्मी भिड़े, वकीलों ने काटा हंगामा
Fri, 27 Aug 2021 02:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 27 Aug 2021 02:57 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर: वकीलों ने कोर्ट परिसर में काटा हंगामा
- फोटो : amar ujala
हमीरपुर में शुक्रवार दोपहर करीब डेढ़ बजे कोर्ट परिसर में वकील के बस्ते से लूटकांड के आरोपी को ले जाने के मामले में पुलिस और वकीलों में भिड़ंत हो गई। वकीलों जमकर नारेबाजी की और पुलिस की गिरफ्त से आरोपी को वकील ले गए। बाद में उसे अदालत में हाजिर कर दिया।
अधिवक्ता बरदानी प्रजापति ने बताया कि थाना कुरारा कस्बे में हुई लूट की घटना में थाना सिसोलर गांव निवासी रूप सिंह को पुलिस ने मुख्य साजिश कर्ता बनाया है। शुक्रवार को वह गांव से ऑटो पर बैठकर आया है। सुबह से कोर्ट परिसर में चाय की दुकान पर बैठा रहा।
दोपहर में वह उसे अपनी बाइक से लेकर जैसे ही अपने बस्ते पर लाए तभी पीछे से एक सादे कपड़ों में आए पुलिस कर्मी ने उसकी गर्दन पकड़ ली और करीब 100 मीटर घसीटते रजिस्टार कार्यालय के बाहर खड़ी एक प्राइवेट स्कार्पियो कार में लेकर बैठा दिया। इस घटना को देख वकीलों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन
एकत्र वकीलों ने कार में बैठे आरोपी को छुड़ा लिया। इस बीच घटना की वीडियो बना रहे युवा वकीलों व अन्य के मोबाइल भी वकीलों ने छीन लिए और मारपीट कर दी। कोर्ट परिसर के आसपास करीब 40 मिनट तक अफरा तफरी का माहौल रहा। वकीलों ने बताया कि सुबह से कुरारा थाना व स्वाट टीम की पुलिस सादे कपड़ों में घूम रही थी। मौके पर सीओ सदर अनुराग सिंह पहुंचे हैं।