फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: In four months, 69 died due to falling in the circle

हमीरपुर : चार माह में मंडल में गाज गिरने से गई 69 की जान

Fri, 14 Oct 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: In four months, 69 died due to falling in the circle
हमीरपुर। चित्रकूट धाम मंडल के चार जिलों में चार महीने में बिजली गिरने (गाज) से 69 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में ज्यादातर किसान हैं, जो खेत पर काम करने के दौरान घटना का शिकार हुए। अतिवृष्टि से ज्यादातर किसानों खरीफ की फसलें भी बर्बाद हो गई हैं।
विज्ञापन

इस मानसूनी सीजन में 15 जून से अब तक महोबा, हमीरपुर, बांदा व चित्रकूट जिलों में कई जगह बिजली गिरी। बिजली गिरने से सबसे ज्यादा 24 मौतें महोबा में हुई हैं।
विज्ञापन

बांदा में 15, हमीरपुर में 17 और चित्रकूट में 13 लोगों की मौत हुई। हमीरपुर जिले में 7 अक्तूबर को मवईजार गांव में बकरियां चराने गए एक ही परिवार के चरवाहा बदलू (50) व अनीस उर्फ पप्पू (38) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया कि बिजली गिरने से मृत लोगों के परिजनों को शासन की ओर से चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। बिजली गिरने से हुई मौतों के सभी पुराने मामलों में मृतकों के परिजनों को सहायता राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। दो नए मामले सामने आए हैं। उनके परिजनों को मुआवजा देने के लिए कार्रवाई चल रही है।
गाज से बचने के लिए करें यह उपाय
-पेड़ के नीचे कतई खड़े न हों।
- बिजली के खंभों के पास खड़े न हो।
- -पानी में हो तो तुरंत बाहर आ जाएं।
-सफर के दौरान वाहनों के शीशे चढ़ाकर रखें।
-बिजली के उपकरणों का इस्तेमाल न करें।
- बचने के लिए पक्की छत के नीचे चले जाएं।
- खिड़की के कांच, टिन की छत, गीले सामान व लोहे के हैंडलों से दूर रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed