फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: If the victim's statement is not made, the case will become weak

हमीरपुर: दरिंदगी की शिकार युवती के बयान न हुए तो कमजोर हो जाएगा मुकदमा

Tue, 23 Aug 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Hamirpur: If the victim's statement is not made, the case will become weak
हमीरपुर। सिटी फॉरेस्ट में दरिंदगी का शिकार युवती अगर पुलिस के सामने नहीं आई तो मुकदमा कमजोर हो जाएगा। पीड़िता के न मिलने पर आरोपियों पर लगी अन्य धाराएं खत्म हो जाएंगी। केवल वीडियो वायरल करने के आरोप में ही मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन

विशेष लोक अभियोजक पॉक्सो अवध नरेश चंदेल ने बताया कि जिसके साथ घटना घटती है अगर उसके बयान नहीं होते हैं तो मुकदमा कमजोर हो जाता है। इस मामले में अगर पीड़िता बयान देने नहीं आएगी तो मुकदमे से अन्य धाराएं हटा दी जाएंगी। शासकीय अधिवक्ता चंद्रप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि ऐसे में केवल वीडियो वायरल करने की धारा पर ही मुकदमा चलेगा।
विज्ञापन

पहली बार ऐसा वीडियो वायरल का अपराध करने पर कम से कम तीन वर्ष की सजा व पांच लाख तक का जुर्माना का प्रावधान है। दूसरी बार ये अपराध करने पर पांच वर्ष की सजा व दस लाख तक का जुर्माना हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी शुभम पटेल ने कहा कि वायरल वीडियो मुकदमे में अपने आप में सबसे बड़ा प्रमाण है। जिस मोबाइल से वीडियो बनाया गया है उसे जांच के लिए फॉरेंसिक लैब भेजा गया है। पीड़िता का सामने न आने से मुकदमे में कोई फर्क नहीं पड़ेगा, फिर भी उसका पता लगाया जा रहा है। मारपीट, छेड़खानी व आईटी एक्ट के मुकदमे के सभी छह आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed