{"_id":"615acf2a8ebc3e8bb11c2af6","slug":"hamirpur-farmer-working-on-the-farm-dies-due-to-electrocution","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: खेत पर काम कर रहे किसान की करंट लगने से तड़पकर हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: खेत पर काम कर रहे किसान की करंट लगने से तड़पकर हुई मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Mon, 04 Oct 2021 03:24 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Mon, 04 Oct 2021 03:24 PM IST
विज्ञापन
मृतक रामसहोदर (फाइल फोटो),
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर के मुस्करा थानाक्षेत्र के बिहुनीखुर्द में एक किसान की करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। किसान खेत पर लगे हैंडपंप में समबर्सिबल डालकर सब्जी पौध की सिंचाई कर रहा था। केबल के संपर्क में आने से करंट लग गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
बिहुनीखुर्द निवासी सेवाराम राजपूत ने बताया कि उनके चाचा रामसहोदर (50) सुबह खेत पर सब्जी की पौध की सिंचाई के लिए गए था। खेत में सिंचाई के दौरान हैंडपंप में लगे समबर्सिबल से उन्हें करंट लग गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतक रामसहोदर के नाम छह बीघा जमीन है।
जिस पर वह सब्जी आदि उगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के एक बेटा उत्तम व दो बेटियां राजकुमारी और रिंकी हैं। जिनमें बड़ी बेटी राजकुमारी व बेटे उत्तम की शादी हो चुकी है। जबकि अभी छोटी बेटी रिंकी (18) इंटरमीडिएट में पढ़ रही है।
विज्ञापन
घटना के बाद से मृतक की परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भतीजे सेवाराम ने घटना की तहरीर कोतवाली मुस्करा में दी है। प्रशासन से मृतक के परिवार के लिए आर्थिक मदद की गुहार लगाई है। कोतवाल उमापति मिश्रा ने बताया कि घटना की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।