फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Hamirpur: Alleged rape on the soldier who pretended to marry

हमीरपुर: शादी का झांसा दे सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, युवती बोली जबरन होटल में बुलाकर किया गंदा काम

Sat, 04 Sep 2021 03:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 04 Sep 2021 03:53 PM IST
विज्ञापन
Hamirpur: Alleged rape on the soldier who pretended to marry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pexels.com
उत्तर प्रदेश के हमीरपुर के थाना सिसोलर में तैनात सिपाही पर इटावा की एक युवती ने फेसबुक के जरिए मित्रता कर शादी का झांसा दे दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। शादी की बात कहने पर सिपाही ने भाई व मामा पर जान से मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक से मामले की तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की बात कही है। जनपद इटावा निवासी युवती ने बताया कि मप्र के जनपद भिंड निवासी सिपाही मौजूदा में जिले के सिसोलर थाने में तैनात है। बताया कि फेसबुक पर करीब आठ माह पूर्व उनसे दोस्ती हो गई।
विज्ञापन

इसके बाद दोनों में मोबाइल पर बातचीत होने लगी। इस पर सिपाही शादी की बात कहकर छुट्टी लेकर भिंड पहुंचा। जहां एक होटल में कई बार कमरा बुक कराने के बाद शारीरिक संबंध बनाते रहे। बताया कि जब उन्होंने शादी करने की जिद की तो उसने मोबाइल बंद कर लिया।

इस पर महिला थाने में प्रार्थना पत्र लिया। महिला थाने बुलाए जाने पर सिपाही आया और शादी करने की बात कहकर पिछलेे 20 अगस्त को वह अपने तैनाती वाले थाना सिसोलर के सरकारी आवास पर ले गए। जहां उनके साथ जबरन दुष्कर्म किया। युवती ने कहा थाना सिसोलर में शिकायत करने की बात कहने पर वह 24 अगस्त को भिंड में कोर्ट मैरेज करने वादा कर लिवा ले गया।

भिंड में उन्हें छोड़ कर भाग निकला। युवती ने कहा उनका वीडियो बनाने के बाद वायरल करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने बताया कि सिपाही के भाई व मामा से इस मामले में कहा तो बोले शांत होकर बैठ जाओ शिकायत करने पर जान से मार देंगे उन्हें गालियां दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed