{"_id":"62cf06162ec8b76c37691ac3","slug":"hamirpur-accident-hamirpur-news-knp7073873163","type":"story","status":"publish","title_hn":"हमीरपुरः डंपर की टक्कर से चाची और भतीजी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुरः डंपर की टक्कर से चाची और भतीजी की मौत
विज्ञापन
मृतका राधारानी की फाइल फोटो।
- फोटो : HAMIRPUR
हमीरपुर। कानपुर-सागर हाईवे पर डंपर की टक्कर से चाची व भतीजी की मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज किया है।
बुधवार सुबह सात बजे कुछेछा निवासी 60 वर्षीय सुशीला के पिता जगन्नाथ की मंगलवार की रात में मौत हो गई थी। इस पर सुशीला अपनी 55 वर्षीय चाची राधारानी के साथ बुधवार सुबह सात बजे जगन्नाथ के हाईवे पर चौकी के पास स्थित घर पैदल जा रही थी। तभी कानपुर-सागर हाईवे पर कबरई गिट्टी लेने जा रहे बेकाबू डंपर दोनों को टक्कर मारता हुआ निकल गया। हादसे में सुशीला की मौके पर ही मौत हो गई। राधारानी को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
सुशीला के बेटे पिंटू ने बताया कि उनके पिता 40 साल पूर्व ससुराल में आकर रहने लगे थे। उसके एक भाई बबलू व बहन पिंकी हैं। मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। राधारानी के चार बेटे हैं। पिंटू की तहरीर पर बलरामपुर निवासी डंपर चालक अमरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतका सुशीला की फाइल फोटो।- फोटो : HAMIRPUR
विज्ञापन