{"_id":"6a9b0b4a8df9285c3405eefe","slug":"gram-panchayat-secretary-suspended-sumerpur-bdo-to-conduct-inquiry-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-144627-2026-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, सुमेरपुर बीडीओ करेंगे जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: ग्राम पंचायत सचिव निलंबित, सुमेरपुर बीडीओ करेंगे जांच
विज्ञापन
फोटो 04 एचएएमपी 18- गहरौली से गोशाला होते हुए कौहारी मार्ग कीचड़ से भरा। संवाद
लोगो == फालोअप का ==
- गोशाला को जाने वाला तीन किमी मार्ग बना मुसीबत
- राठ विधायक मनीषा बोलीं मुख्यमंत्री से करेंगे बात
फोटो 04 एचएएमपी 18- गहरौली से गोशाला होते हुए कौहारी मार्ग कीचड़ से भरा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
गहरौली (हमीरपुर)। विकासखंड मुस्करा क्षेत्र के गहरौली कस्बा स्थिति गो-आश्रय स्थल में छह गोवंश के मृत पड़े वायरल वीडियो मामले में शुक्रवार को डीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। वहीं पूरे मामले की जांच के आदेश सुमेरपुर बीडीओ को सौंपी है।
सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद बृहस्पतिवार को जिले के आलाधिकारी जागे और आनन-फानन में संबंधित गोशाला की ओर दौड़ पड़े थे। बीडीओ राजीव सिंह, सीवीओ डॉ. भूपेंद्र यादव सहित मौदहा एसडीएम करनवीर सिंह व सीओ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था। गोशाला और रास्ते की दयनीय दशा देखकर स्वयं अधिकारी भी सहम गए। बीडीओ ने एडीओ पंचायत और सचिव को नोटिस जारी कर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण मांगा था। शुक्रवार को डीडीओ नवीन गुप्ता ने ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप कुमार के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए बीडीओ सुमेरपुर को मामले की जांच करने के आदेश दिए हैं।
-- -- -- -- -- -
अधिकारियों को झेलना पड़ा ग्रामीणों का आक्रोश
कस्बा से गोशाला होते हुए कौहारी मार्ग का 3.30 किमी कच्चा मार्ग ग्रामीणों के लिए मुसीबत बना हुआ है। गोशाला जांच करने आए अधिकारियों को दलदल भरे रास्ते के लिए महिलाओं और ग्रामीणों का आक्रोश झेलना पड़ा। ग्रामीणों ने बरसते पानी में अधिकारियों को गाड़ी से उतारकर दो किमी तक अपने साथ पैदल चलवाया था।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
ग्रामीणों ने कई बार रास्ता निर्माण की लगाई गुहार
गांव निवासी लक्ष्मी नारायण द्विवेदी ने बताया कि कस्बा से महोबा जिले के कौहारी गांव को जोड़ने वाला 3.30 किमी कच्चा मार्ग गहरौली मौजा में ही आता है। बरसात के दिनों में यह सड़क दलदल हो जाती है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। इसी मार्ग पर करौंदा बाबा हनुमान मंदिर के आसपास करीब 24 से अधिक किसानों के डेरा हैं। रोजाना महिला किसानों और लोगों को आना-जाना रहता है। ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायतों ने मनरेगा योजना के तहत इस मार्ग पर मिट्टी के कार्य तो करा दिए जो लोगों के लिए जंजाल बन गया। बरसात के चार महीने लोग इसी दलदल में आते-जाते हैं। जबकि इस सड़क के निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने कई बार स्थानीय विधायक, एमएलसी और जिला प्रशासन से लिखित और मौखिक रूप से गुहार लगा चुके हैं।लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ नहीं मिला है।
-- -- -- -- -- --
वर्जन:
इस मार्ग का प्रस्ताव बनाकर दिसंबर 2025 में भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री से बैठकर शीघ्र धन आवंटन कराने का प्रयास करेंगी। - मनीषा अनुरागी, विधायक राठ।