फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Gracefully unfurl the Tricolour

शान से फहरा तिरंगा झंडा

Wed, 17 Aug 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर
ब्यूरो अमर उजाला, हमीरपुर Updated Wed, 17 Aug 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
Gracefully unfurl the Tricolour
कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण करते जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला

बारिश के खलल डालने के बाद भी पूरे जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने कलेक्ट्रेट भवन में ध्वजारोहण किया। वहीं, पुलिस लाइन में एसपी अनिल कुमार सिंह ने तिरंगा फहराया। इसके साथ ही सरकारी, अर्द्धसरकारी, संस्थाओं आदि स्थानों पर ध्वजारोहण किया गया। गांधी प्रतिमा व शहीद पार्क में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया गया। कलेक्ट्रेट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पत्नियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन


सोमवार को आजादी की 70वीं वर्षगांठ पर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यालय में डीएम ने कलेक्ट्रेट भवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि यह आजादी हमें अपने वीर सपूतों के बलिदानों की वजह से मिली है। अब जिम्मेदारी हम सबकी है कि इसे अक्षुण बनाए रखें। इस मौके पर एडीएम डा. राजेश कुमार प्रजापति  सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। वहीं, डीएम ने सदर अस्पताल में मरीजों को फल बांटे। एसपी ने पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन


इस मौके पर डा. सुशीला जोशी, डा. निरंजन कुमार यादव, डा. अरुण प्रताप यादव, मृदुलता सोनकर सहित अन्य ने स्वतंत्रता दिवस पर विचार व्यक्त किए। जीजीआईसी में प्रधानाचार्य नुजहत सईदफात्मा ने झंडा फहराया। डीआईओएस डा. चंद्रशेखर मालवीय की अध्यक्षता में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में जीआईसी व इस्लामियां कालेज के बच्चे भी शामिल हुए। प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में ध्वजारोहण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें प्रधानाचार्य शारदादीन यादव, प्रबंध समिति अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह परिहार, स्वामी नित्यानंद, सूर्य कुमार तिवारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। प्रोगेसिव एडं प्रेक्टिसिंग बार एसोसिएशन ने अधिवक्ता चेंबर भवन में अध्यक्ष देवीचरण मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कृष्ण बिहारी पांडेय, मनीराम वर्मा, वीरेंद्र कुमार गुप्ता, राजेंद्रवीर सिंह चौहान सहित अन्य मौजूद रहे। हमीरपुर विकास संस्थान ने स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को माल्यार्पण किया।


संरक्षक प्रकाश चंद्र ओमर, राजेंद्र साहू, महेश गुप्ता, विजय प्रताप सिंह महेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। रघुनंदन सिंह आईटीआई में अध्यक्ष विजयलक्ष्मी चौहान ने झंडा फहराया। संस्थान के उप प्रधानाचार्य पंकज, व्यवस्थापक बृजेश शर्मा, लोकेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कांग्रेस कार्यालय में पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने ध्वजारोहण किया। हरीओम धुरिया, बाबू प्रजापति, निकेता वर्मा, नीलम निषाद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed