{"_id":"61a51bae986cc3753a14a911","slug":"government-strict-in-illegal-liquor-case-hamirpur-news-knp6667957107","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब मामले में शासन सख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब मामले में शासन सख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते अवैध शराब की बिक्री पर शासन ने चिंता व्यक्त की है। आबकारी विभाग में भगोड़े व्यक्तियों पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए हैं। शासन ने जिन पांच व्यक्तियों को चिंहित कर आबकारी विभाग में नाम भेजे हैं।
वह वर्षों पुराने बताए जा रहे हैं। इन भगोड़ों की जांच में विभागीय अधिकारियों ने पाया कि अब यह शराब का कारोबार बंद कर खेती बाड़ी कर जीवन यापन कर रहे हैं। नई सूची तैयार की जा रही है। शासन के आबकारी आयुक्त पांडियन सी ने विधानसभा चुनाव में शराब तस्करी मामले में जिलाधिकारी को भेजे पत्र में जिले के पांच व्यक्तियों को भगोड़ा चिंहित किया है। जारी सूची में जरिया थाना
क्षेत्र के बागीपुरा निवासी चंद्र प्रकाश, उपेंद्र, सुशील व थाना जलालपुर के पुरैनी निवासी रामनाथ और थाना राठ के औंता निवासी जितेंद्र के नाम उजागर किए हैं। जिन पर विशेष निगाह बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। ताकि यह लोग चुनाव में कोई गड़बड़ी न कर सकें।
विज्ञापन
जिला आबकारी अधिकारी अवधेश राम ने बताया कि इन्हें वर्षों पहले भगोड़ा घोषित किया गया था। लेकिन मौजूदा समय में इनकी जांच करने में जानकारी मिली है कि ये सभी अवैध शराब का कारोबार बंद कर खेतीबाड़ी कर अपना जीवन यापन कर रहे हैं। कहा कि शराब का धंधे में लिप्त लोगों की नई सूची तैयार कर रहे हैं। जो एक दो दिनों में जारी कर दी जाएगी।