फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Government plans were expectations wings

प्रदेश सरकार की योजनाओं से लगे उम्मीदों को पंख

Mon, 19 Sep 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर Updated Mon, 19 Sep 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
Government plans were expectations wings
नारी जागरूकता गोष्ठी को संबोधित करते डीएम उदयवीर सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर। अमर उजाला और प्रदेश सरकार की ओर से नारी जागरूकता गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन सोमवार को राजकीय महिला डिग्री कालेज में हुआ। संगोष्ठी में प्रतिभाशाली महिलाओं ने मंच पर अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान महिलाओं ने बताया कि समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन से उनकी उम्मीदों को पंख लगे हैं। इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारियों ने सरकार से संचालित योजनाओं की जानकारी दी।

विज्ञापन


जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह, एडीएम डा. राजेश कुमार प्रजापति, मुख्य विकास अधिकारी अवधेश बहादुर सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक डा. चंद्रशेखर मालवीय, बीएसए डा. इंद्रजीत प्रजापति, समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन उपायुक्त ज्ञानेश्वर तिवारी, गुलशन वेलफेयर सोसाइटी की सचिव डा. श्रेया, ने कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी। जिलाधिकारी उदयवीर सिंह यादव ने महिलाओं क ो दी जा रही सुविधाओं की जानकारी दी। कहा कि खुले में शौच न जाने का अभियान चलाया जा रहा है। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की छात्राओं को दो हजार सोलर लालटेन बांटी गई हैं। पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार सिंह ने कहा कि सम्मान पाने के लिए महिलाओं को खुद आत्मनिर्भर होना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि गलत का विरोध करना सीखें। 1090 महिला हेल्प लाइन पर शिकायतें महिला कर्मचारियों द्वारा ही सुनी जाती हैं।
विज्ञापन


सीडीओ अवधेश बहादुर सिंह ने कहा कि महिलाओं के लिए शासन से चलाई जा रही 29 योजनाओं की जानकारी दी। अपर जिलाधिकारी डा. राजेश कुमार प्रजापति ने कहा कि शासन की योजनाओं को बखूबी संचालित किया जा रहा है। आखिरी व्यक्ति तक उसे पहुंचाने का हर संभव प्रयास है। समाज कल्याण अधिकारी रचना शर्मा ने कहा कि शासन की कई योजनाओं में समाजवादी पेंशन योजना का अलग महत्व है। गृहणियों को ही इस योजना से वरीयता देकर जोड़ा जा रहा है। डीआईओएस ने शासन से संचालित कन्या विद्याधन व लैपटॉप योजना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुलशन वेलफेयर सोसाइटी की सचिव डा. श्रेया ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण को चलाई गई योजनाओं से प्रदेश सरकार लाभान्वित कर रही है। सीमांत शुक्ला ने कहा कि योजनाएं तो संचालित हो रही हैं लेकिन उनके क्रियान्वयन में आने वाली खामियां दूर होनी चाहिए।  संचालन जलीस खान ने किया। कार्यक्रम में प्राचार्या डा. प्रभा दीक्षित, गीता ओमर, भावना ओमर, कृष्णा सोनी, माया बाल्मीकि, प्रधानाचार्या नुजहत फातिमा सईद, देवेंद्र गांधी, अनवर खान मौजूद रहे।    
   
समाजवादी पेंशन ने दी राहत
सूरजपुर की महिला राधा ने कहा कि उसे समाजवादी पेंशन मिलती है। ऐसी गरीबी में 500 रुपये ही उनके लिए बहुत हैं। कुछ नहीं तो बच्चों की फीस भरकर पढ़ाई को आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है। पौथिया की दया तिवारी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की बदौलत हजारों महिलाओं के  घरों के चूल्हे जल रहे हैं।


कन्या विद्याधन से होगी आगे की पढ़ाई
छात्रा रश्मि देवी ने कहा कि सीएम अखिलेश यादव की ओर से दी गई कन्या विद्या धन की राशि से वह आगे की पढ़ाई करेगी। ताकि उसका भविष्य सुरक्षित हो सके। सोनम का कहना है कि पहले वह बाहर पढ़ाई नहीं करने जा पाती लेकिन विद्या धन पाने के बाद आगे की पढ़ाई करेगी। काजल ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा को लेकर ऐसी योजना चलती रही तो उन जैसी छात्राओं को आगे की शिक्षा लेने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed