फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Notices issued to cattle owners tethering animals in the stadium.

Hamirpur News: स्टेडियम में मवेशी बांधने वाले पशुपालकों को नोटिस

Thu, 03 Sep 2026 11:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Notices issued to cattle owners tethering animals in the stadium.
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। सदर विधायक डॉ. मनोज कुमार प्रजापति के पैतृक गांव स्थित सरदार पटेल ग्रामीण स्टेडियम की बदहाली की खबर प्रकाशित होने के बाद ग्राम पंचायत सक्रिय हो गई है। स्टेडियम में मवेशी बांधने वाले पशुपालकों को नोटिस जारी कर गंदगी फैलाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। वहीं सफाई कर्मियों ने स्टेडियम के अंदर और बाहर सफाई कराकर परिसर को चकाचक कर दिया।
विज्ञापन

पौथिया में युवाओं को खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरदार पटेल के नाम से ग्रामीण स्टेडियम बनाया गया था। देखरेख के अभाव में स्टेडियम बदहाल हो गया था। कुछ पशुपालकों ने परिसर को मवेशी बांधने का स्थान बना लिया था। इससे स्टेडियम के अंदर और बाहर गंदगी का अंबार लगा था। अमर उजाला ने स्टेडियम की बदहाली को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर बीडीओ स्वेता त्रिपाठी ने ग्राम पंचायत सचिव सोनाली सचान को स्टेडियम की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए थे। सफाई कर्मियों ने परिसर के अंदर और बाहर सफाई कराकर चूना आदि डलवाया गया। बीडीओ ने उच्चाधिकारियों को कार्रवाई से अवगत कराया है।
विज्ञापन

स्टेडियम के विकास का इंतजार
ग्रामीणों का कहना है कि केवल सफाई से समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। स्टेडियम में खेलकूद की सुविधाएं और आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं होने से गांव के युवाओं को अभ्यास का समुचित अवसर नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने सदर विधायक से स्टेडियम की नियमित देखरेख कराने के साथ ही खेल सामग्री उपलब्ध कराकर इसका समुचित विकास कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed