फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Leena Nala overflows in Ingohata; 100 mud houses collapse.

Hamirpur News: इंगोहटा में लीणा नाला उफनाया 100 कच्चे मकान हुए धराशायी

Thu, 03 Sep 2026 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Leena Nala overflows in Ingohata; 100 mud houses collapse.
फोटो 03 एचएएमपी 27- सरीला के बरहरा रोड पर नाला काटकर पानी की निकासी करती जेसीबी।
हमीरपुर। दो दिन से रुक-रुककर हो रही बारिश बृहस्पतिवार को भी जारी रही। इसकी वजह से शहर से गांवों तक जलभराव की स्थिति बन गई। कई रपटों के ऊपर से पानी बहने लगा जबकि निचले इलाकों में घरों में पानी घुस गया। मौदहा क्षेत्र के इचौली रेलवे अंडरपास में रोडवेज बस पानी में फंस गई। यात्रियों को पानी में उतरकर एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ा।
विज्ञापन

सुमेरपुर क्षेत्र के इंगोहटा में लीणा नाला उफनाने के साथ कजली तालाब भी ओवरफ्लो हो गया। वहीं क्षेत्र में 100 कच्चे घर गिर गए। सरीला कस्बे में चार घंटे हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया। सीएचसी, ग्राम न्यायालय चौकी, वन विभाग कार्यालय और कन्या प्राथमिक विद्यालय परिसर में पानी भर गया। एसडीएम विकास यादव ने बताया कि बरहरा रोड पर जलनिकासी बाधित होने पर जेसीबी से नाला काटकर पानी निकाला गया। क्षेत्र में कच्चे मकान और गैर आवासीय कच्चे ढांचे गिरने की सूचनाओं का राजस्व टीमों से सत्यापन कराया जा रहा है। करीब 20 प्रभावित लोगों को क्षतिपूर्ति दिलाने की प्रक्रिया ऑनलाइन की जा रही है। अभी तक जनहानि या पशुहानि की सूचना नहीं है। बंडवा, ऊपरहंका और बिलगांव के रपटों के ऊपर से पानी बह रहा है। इचौली में अंडरपास में फंसी रोडवेज बस: मौदहा। लगातार बारिश से मौदहा-कपसा मार्ग स्थित नहर के अंडरपास में सड़क से ऊपर तक पानी भर गया। इससे आवागमन प्रभावित रहा। इचौली रेलवे अंडरपास में रोडवेज बस पानी में फंस गई। यात्रियों को पानी में उतरकर करीब एक किलोमीटर पैदल चलना पड़ा और इचौली बस स्टॉप पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन

वहीं इचौली की नई बस्ती में करीब 50 घरों में पानी घुस गया। वेयरहाउस के सामने जलनिकासी न होने से ग्रामीणों को घरों में पानी भरने और कच्चे मकानों के गिरने का डर सताने लगा है। महिलाओं ने खुद फावड़े लेकर नाली काटने की कोशिश की। प्रधान गंगादीन वर्मा की सूचना पर एसडीएम करणवीर सिंह के निर्देश पर लेखपाल और पुलिस टीम पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जेसीबी से कल्वर्ट काटकर पानी की निकासी कराई गई। लरौंद, पढ़ोरी, इचौली और शिवनी के रपटों के ऊपर से भी पानी बह रहा है। इसके बावजूद कई लोग जोखिम लेकर आवागमन कर रहे हैं।

मौदहा तहसील में बुधवार और बृहस्पतिवार को 123 कच्चे मकान गिरने की सूचना है। तहसील क्षेत्र में अब तक 323 कच्चे मकान गिर चुके हैं। राजस्व टीमें प्रभावित परिवारों का सत्यापन कर रही हैं।

फोटो 03 एचएएमपी 27- सरीला के बरहरा रोड पर नाला काटकर पानी की निकासी करती जेसीबी।

फोटो 03 एचएएमपी 27- सरीला के बरहरा रोड पर नाला काटकर पानी की निकासी करती जेसीबी।

फोटो 03 एचएएमपी 27- सरीला के बरहरा रोड पर नाला काटकर पानी की निकासी करती जेसीबी।

फोटो 03 एचएएमपी 27- सरीला के बरहरा रोड पर नाला काटकर पानी की निकासी करती जेसीबी।

फोटो 03 एचएएमपी 27- सरीला के बरहरा रोड पर नाला काटकर पानी की निकासी करती जेसीबी।

फोटो 03 एचएएमपी 27- सरीला के बरहरा रोड पर नाला काटकर पानी की निकासी करती जेसीबी।

फोटो 03 एचएएमपी 27- सरीला के बरहरा रोड पर नाला काटकर पानी की निकासी करती जेसीबी।

फोटो 03 एचएएमपी 27- सरीला के बरहरा रोड पर नाला काटकर पानी की निकासी करती जेसीबी।

फोटो 03 एचएएमपी 27- सरीला के बरहरा रोड पर नाला काटकर पानी की निकासी करती जेसीबी।

फोटो 03 एचएएमपी 27- सरीला के बरहरा रोड पर नाला काटकर पानी की निकासी करती जेसीबी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed