फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Demand made to the SDM for the repair of Ragaul Station Road.

Hamirpur News: एसडीएम से रागौल स्टेशन रोड की मरम्मत की मांग

Thu, 03 Sep 2026 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Sep 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Demand made to the SDM for the repair of Ragaul Station Road.
मौदहा (हमीरपुर)। मानवाधिकार सुरक्षा एवं अपराध निरोधक संगठन ने बुधवार को एसडीएम करनवीर सिंह को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने रागौल रेलवे स्टेशन जाने वाली स्टेशन रोड की मरम्मत और जलनिकासी की समुचित व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सैयद शहबाज अली ने सड़क की बदहाली बताई। रागौल स्टेशन से रोजाना करीब 10 ट्रेनें गुजरती हैं। सिसोलर, पढ़ोरी सहित 10 गांवों के ग्रामीण इसी मार्ग से आते-जाते हैं। सड़क पर बड़े गड्ढे हैं, बारिश में जलभराव और कीचड़ से राहगीरों को परेशानी होती है।
विज्ञापन

वाहन फिसलकर पलटने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं। एसडीएम ने समस्या का संज्ञान लेकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान आसिफ शकील, संजय प्रजापति, वाहिद अहमद, इस्लाम उद्दीन, शाहरुख चेयरमेन, पिंटू भाई, सोनू मेडिकल, सलाहुद्दीन, सद्दाम, डॉ. सत्यहरी और आशीष सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed