{"_id":"570bed414f1c1b92494a6abe","slug":"government-doing-farmers-exploitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों का हक मार रही सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों का हक मार रही सरकार
hamirpur, uttar pradesh, india
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
अतरार गांव में आयोजित चौपाल में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष।
- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर प्रांतीय सचिव पंकज मिश्रा की अगुवाई में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने चार स्थानों पर कृषक चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इसमें केंद्र और प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन
सुमेरपुर ब्लाक के अतरार, मौदहा के मुटनी व गुसियारी तथा कुरारा ब्लाक के बेरी गांव में कांग्रेसियों ने कृषक चौपाल लगाकर किसानों की समस्याएं सुनी गई। प्रांतीय सचिव पंकज मिश्रा ने कहा कि समूचा बुंदेलखंड अकाल से बेहाल है। किसान आत्महत्या कर रहे हैं। प्रदेश सरकार कुछ लोगों को राहत पैकेट देकर खानापूरी कर रही है। जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह ने कहा कि कें द्र व प्रदेश सरकार गरीबों के हक पर डाका डाल रही है।
विज्ञापन
राशनकार्ड पर 35 किलो गेहूं और चावल नहीं दिया जा रहा है। जिला उपाध्यक्ष गुलाम मुर्तजा ने मनरेगा कार्य दिवस 200 दिन करने और मुटनी, गुसियारी में पेयजल आपूर्ति दुरुस्त करने की मांग की। चौपाल में प्रांतीय सचिव देवेंद्र मोहन चौबे, तनवीर कुरैशी, रितुराज सिंह, अमित नामदेव, खलील अहमद, कल्लू लंबरदार, इकबाल मियां, हरनारायण अनुरागी, सीमा सिंह, सुमेंद्र निषाद, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, रमन गहोई, सरबर आलम, दुर्गा प्रजापति, अनुभव द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन