फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Government collecting economic and educational data along with caste

Hamirpur News: जाति के साथ आर्थिक व शैक्षिक डाटा जुटा रही सरकार

Wed, 24 May 2023 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Government collecting economic and educational data along with caste
हमीरपुर। परिवार सर्वेक्षण के जरिये प्रदेश सरकार हर घर से विभिन्न जाति वर्ग की आबादी के साथ आर्थिक व शैक्षिक स्थिति का आंकलन करा रही है। सर्वे के बाद अब तक विभिन्न योजनाओं से वंचित पात्र परिवारों को सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत उनका लाभ दिलाया जाएगा। सर्वे को 31 मई ते तक प्रेरणा पोर्टल के परिवार भी सर्वेक्षण डाटा अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन

देश में 2021 की जनगणना भले ही शुरू नहीं हो सकी, लेकिन प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों से कराए जा रहे परिवार सर्वेक्षण के जरिये प्रत्येक परिवार का डाटा जुटाना शुरू कर दिया है। परिवारों की आर्थिक व शैक्षिक स्थिति का आंकलन भी होगा। आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर इसे सरकार का बड़ा कदम माना जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों से इन दिनों स्कूल के नामांकन, ड्राॅप आउट और आउट आफ स्कूल बच्चों को चिह्नीकरण का सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए परिवार सर्वेक्षण का प्रारुप तैयार किया गया है। इसके तहत परिवार के मुखिया का नाम, आयु, लिंग, वैवाहिक स्थिति, सामाजिक वर्ग(ओबीसी, सामान्य, एससीएसटी) शैक्षिक योग्यता, परिवार की अनुमानित आय, मोबाइल नंबर, घर का स्वामित्व बीपीएल या एपीएल और पूरा पता दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


व्यवसाय में छात्र, स्वरोजगार, गृहणी, बेरोजगार, मजदूर, किसान, सरकारी कर्मचारी और प्राइवेट कर्मचारी का अलग-अलग डाटा जुटाया जा रहा है। साथ ही प्रदेश के लोगों की प्रत्येक परिवार की औसत आय, आवास की स्थिति का भी आंकलन होगा। उधर, जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले सरकार के पास प्रत्येक घर का डाटा होगा। सरकार चुनाव से पहले इसके अनुसार लोगों को राहत देने के साथ चुनावी रोडमैप भी तैयार कर सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14 वर्ष से अधिक आयु के परिवार के सदस्यों के नाम, आयु, लिंग, मोबाइल नंबर, वैवाहिक स्थिति, शैक्षिक योग्यता, व्यवसाय और मुखिया से उनका संबंध की जानकारी जुटाई जा रही है। 0-14 वर्ष की आयु बच्चे का नाम, आयु, लिंग, माता-पिता का नाम, मुखिया से संबंध, स्कूल में नामांकन, आउट ऑफ स्कूल बच्चे की जानकारी ली जा रही है।

जिले में सर्वेक्षण के लिए 2,37,920 परिवारों के मुखिया का लक्ष्य दिया गया है। जिसमें 79,070 परिवारों में शामिल 60,309 सदस्यों का सर्वे किया जा चुका है। जिसमें कुल 1,05,045 बच्चों में से 27,106 का सर्वे हो चुका है। इनमें 1314 बच्चे आउट ऑफ स्कूल है।


बीएसए कल्पना जायसवाल ने बताया कि सरकार की ओर से सर्वे के लिए एक प्रारूप तैयार कराया गया है। इस प्रारूप के माध्यम से शिक्षक सर्वे का कार्य कर रहे है। सर्वे का डाटा प्रेरणा पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed