{"_id":"0dcab549edd235afd5696b1e3540088d","slug":"got-prize-for-40-feet-gate-construction-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फीट ऊंचे गेट निर्माण पर मिला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फीट ऊंचे गेट निर्माण पर मिला पुरस्कार
अमर उजाला ब्यूरो, हमीरपुर
Updated Fri, 25 Dec 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारावफात के मौके पर हुसैनगंज की निजामी कमेटी ने 40 फीट से अधिक ऊंचा बुलंद दरवाजा बनाया। जिसे देख सभी ने बधाई दी। मानवाधिकार एसोसिएशन ने इस गेट और सजावट के लिए कमेटी को पुरस्कृत किया है।
विज्ञापन
एसडीएम किशोर गुप्ता और क्षेत्राधिकारी उमरदराज खां ने गेट के निर्माता हमीरपुर से आए साबरी गेट वाले को शील्ड दी। इस मौके पर पूर्व विधायक युवराज सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
कमेटी के लोगों ने पार्क की आकर्षक सजावट भी की। कमेटी के संरक्षक वसीम, जुगनू तथा अध्यक्ष सभासद बाबा फरीद के अलावा दीपू भाई, पावर, शमशेद, नजमुद्दीन, शहजार महतौ, इकबाल, कादिर, बड़े बाबू, शाहिद, मसूद, लाइक, नजमुद्दीन, जावेद कुंबले आदि मौजूद रहे। संचालन राजू मास्टर ने किया।
विज्ञापन
जुलूस और सजावट में शांति कमेटी के जयप्रकाश त्रिपाठी, रमाशंकर गुप्ता आदि का भी सहयोग रहा। वहीं मानवाधिकार एसोसिएशन के शिवकुमार, अंकित चौहान, अजय सिंह, कुलदीप गुप्ता, लवलेश कुमार, आकाश त्रिपाठी, लाला सोनी, ओमप्रकाश सोनी, एफटी बादशाह, हरिप्रकाश, पुष्पेंद्र, रवि गुप्ता आदि ने भी निजामी कमेटी को पुरस्कृत किया। उधर सिजवहिया मोहल्ले में राजू सफकतउल्ला व उनकी टीम ने पार्क की शानदार सजावट की।