फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Goods and cash stolen from electronics shop

Hamirpur News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से सामान व नकदी चोरी

Sun, 28 Sep 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sun, 28 Sep 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Goods and cash stolen from electronics shop
राठ। नगर के कुर्रा रोड पर शनिवार की रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर एक दुकान से हजारों का सामान समेत ले गए। दो दुकानों में चोरी नहीं कर सके।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के मल्हौंवा गांव निवासी अमन यादव ने बताया कि नगर के कुर्रा रोड पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। शनिवार की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। रात में चोर शटर के ताले काटकर दुकान में घुस गए। अंदर रखे आठ सीलिंग फैन, इनवर्टर, गुल्लक में रखे पांच हजार रुपये व अन्य सामान ले गए। बताया कि करीब 30 हजार का सामान चोरी हुआ है। रविवार सुबह दुकान पर पहुंचे जहां ताले टूटे मिले। पास में ही आशीष पुरवार की किराने की दुकान व एक कबाड़ की दुकान के ताले तोड़ दिए। दोनों दुकानों में चोरी करने में सफल नहीं हुए। अमन यादव ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल अमित सिंह ने कहा कि दरोगा को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


---------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed