{"_id":"6591177dd85d8022010713d5","slug":"girl-reached-her-lover-house-after-being-scolded-by-father-in-hamirpur-then-got-married-in-temple-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पिता ने डांटा तो प्रेमी के घर पहुंच गई युवती, कोतवाली में किया ये काम, फिर मंदिर में रचाई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पिता ने डांटा तो प्रेमी के घर पहुंच गई युवती, कोतवाली में किया ये काम, फिर मंदिर में रचाई शादी
Sun, 31 Dec 2023 12:58 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
अमर उजाला नेटवर्क, हमीरपुर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:58 PM IST
सार
हमीरपुर में एक युवती को उसके पिता ने डांट दिया। इससे नाराज युवती अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। इसके बाद वह प्रेमी को लेकर कोतवाली पहुंची। यहां इकरारनामा दिया और फिर मंदिर में पहुंचकर दोनों शादी रचा ली।
विज्ञापन
राठ के सांईं मंदिर में एक दूसरे को माला पहनाते पुष्पा व सतीश
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हमीरपुर के राठ में प्रेम विवाह में परिजनों के बाधा बनने पर युवती प्रेमी के घर पहुंच गई। मामला पुलिस में पहुंचा तो प्रेमी प्रेमिका शादी पर अड़ गए। बाद में दोनों ने चौपरा मंदिर में बने साईं मंदिर पहुंच कर शादी रचाई।
शहर के दीवानपुरा मोहल्ला निवासी पुष्पा उर्फ प्रिंसी (20) ने बताया करीब तीन साल पहले मोहल्ले के सतीश कुमार अहिरवार से प्रेम हो गया। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाईं। बताया इस शादी के लिए उनके परिजन तैयार नहीं थे। शुक्रवार शाम उनके प्रेम संबंध को लेकर परिजनों ने डांट फटकार लगाई। प्रेमी के साथ जिंदगी बिताने की ठान चुकीं पुष्पा सतीश के घर जा पहुंचीं।
सतीश के परिजनों ने यूपी 112 पुलिस को फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को कोतवाली ले गई। जहां दोनों बालिग होने की बात कहते हुए साथ रहने की जिद पर अड़ गए। जहां से दोनों चौपरा मंदिर पहुंचे।
विज्ञापन
वहां सांईं मंदिर में शादी कर ली। शादी में सतीश के परिजन शामिल हुए। वहीं, पुष्पा के परिजनों ने दूरी बना ली। कोतवाल उमेश कुमार सिंह ने कहा दोनों बालिग थे और स्वेच्छा से साथ जाने की बात लिख कर दी। जिस पर दोनों को जाने दिया गया।