फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Ganpati Bappa's cheers echoed in the city

शहर मे गूंजे गणपति बप्पा के जयकारे

Fri, 10 Sep 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ganpati Bappa's cheers echoed in the city
हमीरपुर। शहर में शुक्रवार को गणपति बप्पा के जयकारे गूंजे। लोगों ने घरों और मंदिरों में गणेश जी की प्रतिमा पूरे विधि विधान से स्थापित की। इसी के साथ 10 दिन तक चलने वाले गणेश महोत्सव की शुरुआत हो गई।
विज्ञापन

भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। गणपति महाराज की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। गणेश चतुर्थी के पावन दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा- अर्चना की जाती है। श्री गणेश हिंदुओं के आदि अराध्या देव होने के साथ प्रथम पूज्यनीय, विघ्नहर्ता, शुभता के प्रतीक और प्रकृति के रक्षक भी हैं। गणेश चतुर्थी का दिवस बहुत ही महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

इसी दिन महर्षि वेदव्यास ने महाभारत जैसे विशाल महाग्रंथ की रचना की थी। गणेश चतुर्थी पर होने वाले गणेश उत्सव की प्रशासन ने अनुमति नहीं दी है। शहर के केतकी स्कूल के सामने सिद्धिविनायक गणेश जी की मूर्ति की स्थापना की जाती रही है। इसके चलते गणेश नव युवक संघ के अध्यक्ष आस्तिक द्विवेदी ने बताया कि प्रशासन से अनुमति न मिलने पर भोले बाबा के मंदिर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संघ के उपाध्यक्ष अनुराग तिवारी, सागर, सौरभ यादव, अंकित तिवारी ने बताया कि छोटी मूर्ति रखकर परंपरा निभाकर पूजन अर्चन की अनुमति पुलिस ने दी है। मेहरपुरी स्थित लिटल स्कॉलर किडजी स्कूल में गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई। बच्चों ने गणपति बप्पा की शोभा यात्रा निकाल फूल बरसाते हुए जयकारा लगा स्वागत किया। नाचते, गाते, अबीर गुलाल उड़ाते बप्पा को विराजमान किया गया।

बप्पा का प्रिय मोदक का भोग चढ़ा कर प्रसाद वितरित किया गया। विद्यालय संस्थापक मेहर कुमार निगम, नीता निगम, अमित निगम, प्रधानाचार्य पूजा ओमर, अध्यापिका आराधना निषाद, श्रेया ओमर, सुषमा तिवारी तथा उदित तिवारी का सहयोग रहा। कार्यक्रम में कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजयुमो शिवेंद्र सिंह मानू, विधानसभा विस्तारक विनोद, आईटी के जिला संयोजक सिद्धार्थ पाठक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed