{"_id":"58a5e5604f1c1bd257d84a75","slug":"four-vehicles-caught-with-promotional-materials","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचार सामग्री के साथ पकड़े चार वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचार सामग्री के साथ पकड़े चार वाहन
ब्यूरो, अमर उजाला हमीरपुर
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
बरामद रुपये दिखाती टीम।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर लक्ष्मीबाई तिराहा के पास गुरुवार दोपहर बिना अनुमति के प्रचार कर रहे चार वाहनों से स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने प्रचार सामग्री के साथ पकड़ लिया। इनमें तीन वाहन सपा और एक निषाद पार्टी का है। वहीं, उड़नदस्ता टीम ने एक युवक के पास से 50 हजार दो सौ रुपये भी जब्त किए हैं। युवक के मुताबिक वह सुमेरपुर मंडी में अनाज बेंचकर घर जा रहा था।
विज्ञापन
गुरुवार दोपहर स्टेटिक मजिस्ट्रेट आशीष कुमार रावत व उड़नदस्ता टीम के प्रभारी सुनील कुमार सविता टीम के साथ हाइवे पर लक्ष्मीबाई तिराहे के पास चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बिना अनुमति के चार वाहन मिले। जिनसे प्रत्याशियों की प्रचार सामग्री बरामद की गई। स्टेटिक मजिस्ट्रेट ने बताया कि वाहन का नंबर, चालक का नाम पता दर्ज कर उसमें रखी प्रचार सामग्री जब्त कर वाहनों को छोड़ दिया है। बताया कि पकड़े गए वाहनों से सपा प्रत्याशी के तीन व एक वाहन से निषाद एवं पीस पार्टी प्रत्याशी की प्रचार सामग्री बरामद हुई है।
विज्ञापन
मजिस्ट्रेट ने बताया कि इसकी रिपोर्ट आरओ/एसडीएम रामभवन तिवारी को सौंप दी गई है। इधर, आरओ ने बताया कि अभी उनके पास रिपोर्ट नहीं आई है। अभियान के तहत उड़नदस्ता टीम ने सुमेरपुर की ओर से आ रहे एक लोडर को चेक किया। पड़ोसी जनपद जालौन के कदौरा निवासी उस्मान खान पुत्र शौकत खां लोडर चला रहा था। लोडर की तलाशी लेने पर 50 हजार दो सौ रुपये बरामद किए। रुपयों के बारे में पूछताछ में उसने बताया कि वह सुमेरपुर मंडी में जौ व अन्य अनाज बेंचकर घर जा रहा था। टीम ने रुपये के मामले में अभिलेख मांग जो वह नहीं दिखा सका। जिसके चलते टीम ने रुपये जब्त कर कोषागार में जमा करा दिए हैं।
विज्ञापन