{"_id":"69c2e435d0002c7a070b351c","slug":"four-month-old-babys-condition-worsens-after-vaccination-dies-hamirpur-news-c-12-knp1001-1466369-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: टीका लगने के बाद चार माह के बच्चे की हालत बिगड़ी, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: टीका लगने के बाद चार माह के बच्चे की हालत बिगड़ी, मौत
Wed, 25 Mar 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
फोटो 24 एचएएमपी- 08मृतक शिव की फाइल फोटो। श्रोत परिजन
हमीरपुर / बिवांर। गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित शिविर में चार माह के बच्चे की टीका लगने के अगले दिन हालत बिगड़ गई। मंगलवार को परिजन उसे जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन ने गलत तरीके से टीका लगाने का आरोप लगाया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी का कहना है कि पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
बिवांर थानाक्षेत्र के छानी बुजुर्ग निवासी शिवम केशरवानी खाद बिक्री का व्यवसाय करते हैं। सोमवार सुबह उनके चार माह के बेटे शिव को बहन प्रांजलि गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में लगे शिविर में टीका लगवाने गई थी। बताया कि महिला स्वास्थ्यकर्मी ने बच्चे को गंभीर बीमारियों व संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी टीके लगाए। आरोप है कि मंगलवार सुबह बच्चे की अचानक हालत बिगड़ गई। उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे यहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर मासूम शिव की मां श्वेता पछाड़ खाकर बेहोश हो गई, परिजन उसे ढाढ़स बंधाते रहे। परिजन ने टीकाकरण के दौरान लापरवाही का आरोप लगाते हुए पुलिस को लिखित सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नवजात के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
--
10 बच्चों को लगे थे टीके
छानी स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सहायक नर्स मिडवाइफ गुड़िया का कहना था कि सोमवार को करीब 10 बच्चों को नियमित टीके लगाए गए। अन्य किसी बच्चे को कोई दिक्कत नहीं हुई। चार माह के बच्चे शिव को भी जरूरी ओपीवी, आईपीवी, रोटावायरस वैक्सीन व पीसीवी के टीके लगाए गए। टीके के बाद बच्चे को हल्का बुखार, पैरों में दर्द, सूजन जैसे लक्षणों के बारे में परिजन को जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में है। बच्चे की हुई मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। इसके लिए डॉक्टरों के गठित पैनल से वीडियोग्राफी के बीच शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। गीतम सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी हमीरपुर