{"_id":"61f8326a65800b7b30439afc","slug":"four-arrested-in-illigal-mining-case-hamirpur-news-sml398214755","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन मामले में तीन टिपर मालिक और क्रशर संचालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन मामले में तीन टिपर मालिक और क्रशर संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हमीरपुर। पुलिस थाना सुजानपुर के तहत जंगलबैरी में ब्यास नदी में हो रहे अवैध खनन मामले में पुलिस ने तीन टिपर, जेसीबी मालिकों और एक क्रशर मालिक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुल 22 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इसमें 18 चालक और चार टिपर और क्रशर मालिक हैं। सभी को नोटिस पर रिहा भी कर दिया गया है।
बीते शुक्रवार रात को जंगलबैरी में ब्यासउ नदी में पुलिस ने खनन माफिया पर कार्रवाई करते हुए पांच जेसीबी और 13 टिपरों को जब्त किया गया था। इस दौरान 12 चालकों को भी हिरासत में लिया गया था। जबकि छह चालक मौके से भाग गए थे। इन्हें पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। सोमवार को पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए वाहन और क्रशर मालिकों को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने कहा कि टिपरों के मालिकों का संबंधित रजिस्ट्रिकरण और लाइसेंसिंग अथॉरिटी से पता किया गया। इसमें से दो टिपर मालिक पंजाब से और एक टिपर मालिक स्थानीय है।
आरोपी क्रशर संचालक की पहचान विजय कुमार, पंजाब राज्य से संबंधित दो टिप्पर मालिकों के नाम राजकुमार और राकेश कुमार जबकि एक स्थानीय टिपर मालिक का नाम ईश्वर दास है। इन चार मालिकों सहित कुल 22 व्यक्तियों को अभियोग में आरोपी बनाया गया है। इन सभी जेसीबी, क्रशर और टिपर मालिकों सहित इनके 18 चालकों को गिरफ्तार किया गया है। इन्हें धारा 41 (1) दंड प्रक्रिया संहिता के अंतर्गत नोटिस पर रिहा किया गया है। मामले में उचित छानबीन की जा रही है और अवैध खनन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।