हमीरपुर की गोशाला में पड़े मिले गोवंशों के शव, वीडियो वायरल, ग्रामीणों ने चारा-पानी न मिलने का लगाया आरोप
Hamirpur News: गहरौली गांव स्थित गोशाला की बदहाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में गोशाला परिसर में करीब आधा दर्जन मृत गोवंश पड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, कुछ गोवंश कमजोर हालत में नजर आ रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करती है। वीडियो सामने आने के बाद गोशाला की व्यवस्थाओं और संचालन को लेकर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशाला में गोवंशों के लिए पर्याप्त भूसा-चारा और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। उनका कहना है कि समय पर चारा और पानी नहीं मिलने से गोवंशों की हालत बिगड़ रही है और उनकी मौतें हो रही हैं।
ग्रामीणों के मुताबिक, गोशाला के संचालन के लिए हर माह लाखों रुपये का बजट आता है। इसके बावजूद मौके पर व्यवस्थाएं ठीक नहीं दिखाई दे रही हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कागजों में व्यवस्थाएं दुरुस्त दिखाई जा रही हैं, जबकि गोशाला परिसर में मृत गोवंशों के शव पड़े हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि गोशाला के लिए आने वाला चारा आखिर कहां जा रहा है।
बताया गया कि ग्राम प्रधान के निधन के बाद ग्राम पंचायत और गोशाला की जिम्मेदारी एडीओ पंचायत धर्मेंद्र पाल प्रशासक और ग्राम पंचायत सचिव कुलदीप कुमार के पास है। ग्रामीणों ने सचिव कुलदीप कुमार और संबंधित पशु चिकित्सक बंसराज पटेल पर लापरवाही बरतने और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, मृत गोवंशों का पोस्टमार्टम कराने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो सामने आने के बाद अब प्रशासन की जांच और मौके की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।