फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Former President stayed at Ramkatha site for two hours, remembered the golden moments of his tenure

Hamirpur News: रामकथा स्थल पर दो घंटे रहे पूर्व राष्ट्रपति, याद किए कार्यकाल के स्वर्णिम क्षण

Sat, 02 Dec 2023 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर Updated Sat, 02 Dec 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Former President stayed at Ramkatha site for two hours, remembered the golden moments of his tenure
बिवांर(हमीरपुर)। जिले के निवादा गांव में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित आठ दिवसीय रामकथा का शनिवार को शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अगुवाई आयोजक संस्था के अध्यक्ष समेत प्रदेश सरकार के मंत्रियों व नेताआें ने की। पूर्व राष्ट्रपति रामकथा स्थल पर दो घंटे रुके और अपने कार्यकाल के स्वर्णिम पलों को याद किया। उन्होंने ग्रामीणों को परिवार का सदस्य बताया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही।
विज्ञापन

रामकथा के शुभारंभ में पहुंचे मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शनिवार दोपहर साढ़े बारह बजे पूर्व राष्ट्रपति का हैलीकॉप्टर निवादा गांव निवासी व्यवसायी दुष्यंत सिंह-गुड्डू सिंह की गोशाला के पीछे बने हैलीपैड में लैंड हुआ। इस दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे। पूर्व राष्ट्रपति की अगुवानी आयोजन संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आशीष गौतम, प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री (कैबिनेट) असीम अरुण, लोकनिर्माण राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मन्नूलाल पंत, सांसद, जिला पंचायत अध्यक्ष, राठ विधायक, प्रदेश सरकार के अपर महाधिवक्ता महेशचंद्र चतुर्वेदी, डीआइजी विपिन कुमार मिश्र, जिलाधिकारी राहुल पांडेय, पुलिस अधीक्षक डाॅ. दीक्षा शर्मा ने की।
विज्ञापन


पूर्व राष्ट्रपति ने रामकथा मंच पर भगवान राम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। संबोधन में अपने कार्यकाल के स्वर्णिम पलों को याद किया। उन्होंने कहा कि मेरे जीवन काल का सबसे स्वर्णिम समय वह था, जब मैंने धारा 370 को हटाने वाले संविधानिक बिल में हस्ताक्षर किए, साथ ही भगवान राम की जन्मस्थली अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का फैसला भी मेरे कार्यालय में हुआ जो मेरे लिए अत्यंत ही सुखद अनुभव रहा। कहा कि वह दिव्य प्रेम सेवा मिशन से लंबे समय से जुड़े है और डॉ. आशीष गौतम से उनके परिवारिक संबंध हैं। इसलिए निवादा के लोग भी मेरे परिवार के सदस्य हुए। साढ़े बारह बजे से लेकर ढाई बजे तक पूरे दो घंटे तक समय पूर्व राष्ट्रपति ने रामकथा स्थल में दिया। उसके बाद वह अपने हैलीकॉप्टर से रवाना हो गए। इस दौरान पूर्व राष्ट्रपति और उनके हैलीकॉप्टर को देखने भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



किया गया रूट डायवर्ट
निवादा गांव में पूर्व राष्ट्रपति के आगमन को लेकर हमीरपुर-राठ मार्ग का रूट डायवर्ट किया गया। मुख्यालय की आेर से जाने वाले वाहनों को छानी गांव से इंगोहटा होकर मौदहा से बिवांर निकाला गया। वहीं राठ से मुख्यालय की ओर आने वाले वाहनों को बिवांर से मौदहा निकाला गया। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

रामभजन से कटते है जीवन के कष्ट-कथा व्यास
बिवांर(हमीरपुर)। निवादा गांव में शनिवार को रामकथा के पहले दिन कथा वाचक सन्त विजय कौशल महाराज ने रामभजन के साथ रामकथा की अत्यंत मार्मिक शुरुआत की। उन्होनें लोगों से राम के जीवन दर्शन को अपनाने का आग्रह करते हुए कहा कि श्रीराम को मर्यादा पुरुषोत्तम इसलिए कहा जाता है। क्योंकि उन्होंने अपने जीवन काल में मर्यादाओं के अनुपालन की पराकाष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत किया है। जिसे हर व्यक्ति को अपने जीवन मे उतारना चाहिए। राम नाम का महत्व बताते हुए कहा कि राम भजन से जीवन के सारे कष्ट मिटते हैं और मनुष्य की सारी अभिलाषाएं पूरी होतीं हैं। राम शब्द की व्याख्या करते हुए कहा कि राम एक शब्द मात्र नहीं है। इसमें सारे संसार की ऊर्जा निहित है।

कथा के बहाने नेता साध रहे 2024 पर निशाना
हमीरपुर। निवादा गांव में आयोजित राम कथा का आयोजन भव्यता के साथ किया जा रहा है। जिसमें लाखों लोग जुट रहे हैं। जो कि गैर राजनैतिक कार्यक्रम हैं। शनिवार को कथा के शुभारंभ पर पूर्व राष्ट्रपति पहुंचे तो भाजपा के दिग्गज नेताओं ने भी इस कार्यक्रम में शिरकत की है। जिसमें कैबिनेट मंत्री असीम अरूण, श्रम एवं सेवायोजन मंत्री मनोहर लाल उर्फ मन्नू कोरी, लोकनिर्माण राज्यमंत्री ब्रजेश सिंह ने भी शिरकत की है। भाजपा नेताओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति से सियासी गलियारों में यह चर्चा है कि कथा केे बहाने नेता 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में निशाना साध रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed