{"_id":"654d147bb27a66a9110dc045","slug":"food-safety-department-team-destroyed-one-quintal-left-unclaimed-and-lost-hamirpur-news-c-12-1-knp1074-470010-2023-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नष्ट कराया एक क्विंटल लावारिस रखा खोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने नष्ट कराया एक क्विंटल लावारिस रखा खोया
Thu, 09 Nov 2023 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Thu, 09 Nov 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। दिवाली पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने को चलाए जा रहे अभियान के क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने राठ कस्बे में अभियान चलाया। जहां मंडी में रखा एक क्विंटल लावारिस खोया टीम ने नष्ट कराया साथ ही दुकानों से खाद्य पदार्थों के पांच नमूने लिए।
सहायक आयुक्त (खाद्य) राम अवतार सिंह यादव के नेतृत्व में सचल दल गठित कर अभियान चलाया गया। कस्बा राठ स्थित राम लीला मैदान खोया मंडी से मुहम्मद रियाज के खोया का एक नमूना, सुरेश चंद्र, मोहर सिंह के खोवा के नमूने लिए। वहीं मोहम्मद रियाज पठानपुरा राठ से एक लाही के तेल का नमूना व कस्बे की विराठ सिटी के सामने स्थित बुंदेलखंड डेयरी से एक दूध का नमूना समेत कुल नमूने लिए।
सहायक आयुक्त ने बताया कि नमूने जांच को प्रयोगशाला भेजे गए है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं खोया मंडी में करीब एक क्विंटल खोवा लावारिस स्थिति में पाया गया। जिसे जब्त कर नष्ट कराया गया। सचल दल में मुख्य खाद्य सुरक्षाधिकारी मनोज कुमार जायसवाल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी नंदलाल गुप्ता, आरके निरंजन, राम सूरत यादव शामिल रहे। बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।