{"_id":"646a7431d8f1275fc901d216","slug":"food-poisoning-worsened-the-condition-of-four-from-the-same-family-hamirpur-news-c-12-1-246352-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: विषाक्त भोजन से एक ही परिवार से चार की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: विषाक्त भोजन से एक ही परिवार से चार की हालत बिगड़ी
Mon, 22 May 2023 01:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Mon, 22 May 2023 01:12 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। मुख्यालय के लक्ष्मीबाई तिराहा निवासी एक ही परिवार की किशोरी व एक बालक समेत चार लोग विषाक्त भोजन खाने से बीमार हो गए। जिन्हें परिजनों ने गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
लक्ष्मीबाई तिराहा निवासी अरविंद कुमार ने बताया कि दोपहर बाद घर में रखे दही की लस्सी बनाई गई। जिसे बच्चों में बांट दी। जिसे पीते ही उन्हें उल्टी होने लगी और उनकी हालत बिगड़ गई। बताया कि इसमें उनका बेटा स्वास्तिक (11), बेटी लक्ष्मी (9), खुशी(15) व शांती (3) शामिल है। सभी को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। जिनका इलाज चल रहा है। इमरजेंसी में तैनात डॉ. महेंद्र कुमार ने बताया कि अभी इलाज किया जा रहा है। स्थिति बिगड़ने पर उन्हें कानपुर रेफर किया जा सकता है। बताया कि खराब दही का प्रयोग करने से चारों बच्चों की हालत बिगड़ी है।