फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   Food Department raid: Large quantity of expired goods found.

Hamirpur News: खाद्य विभाग की छापा, भारी मात्रा में मिला एक्सपायरी सामान

Thu, 17 Sep 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Food Department raid: Large quantity of expired goods found.
फोटो 17 एचएएमपी 27- मौदहा में गोदाम के बाहर पड़ा एक्सपायरी सामान और पूछताछ करते एसडीएम। संवाद
मौदहा (हमीरपुर)। कस्बा के स्टेशन रोड स्थित थोक किराना व्यापारी के गोदाम में बृहस्पतिवार को एसडीएम, सीओ और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारी की। इस दौरान गोदाम से बड़ी मात्रा में एक्सपायर डेट के बिस्किट, टाॅफी और बच्चों के खाने के अन्य सामान बरामद हुए। टीम ने विभिन्न सामान के नमूने लेकर जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

एसडीएम करनवीर सिंह ने सीओ राजकुमार पांडेय, सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. गौरीशंकर सहित खाद्य विभाग की टीम के साथ स्टेशन रोड स्थित आंचल ट्रेडर्स के गोदाम में औचक निरीक्षण किया। गोदाम का संचालन सुरेंद्र कर रहा था। इस दौरान बड़ी मात्रा में एक्सपायर सामान मिलने पर उसे कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की गई।
विज्ञापन

गोदाम के बाहर भारी मात्रा में बिस्किट, टाॅफी समेत बच्चों के खाने का सामान बिखरा पड़ा था। व्यापार संगठन के पदाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। व्यापार संगठन के जेके गुप्ता ने बताया कि कंपनियों का पुराना माल गोदाम में एकत्र होता रहता है और कंपनियां समय-समय पर उसे वापस ले जाती हैं। कंपनी के लोगों के आने के कारण सामान को गोदाम से बाहर रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एसडीएम करनवीर सिंह ने बताया कि सूचना पर खाद्य सुरक्षा विभाग के साथ गोदाम में छापेमारी की गई। भारी मात्रा में एक्सपायर डेट का सामान मिला है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए नमूने लिए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed