{"_id":"68cda33974e2dd08f205dea4","slug":"flaws-found-during-inspection-suspension-of-headmaster-hamirpur-news-c-223-1-sknp1030-130427-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: निरीक्षण में मिली खामियां, प्रधानाध्यापक पर निलंबन की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: निरीक्षण में मिली खामियां, प्रधानाध्यापक पर निलंबन की कार्रवाई
Sat, 20 Sep 2025 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर
Updated Sat, 20 Sep 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। बीएसए ने शुक्रवार को एक प्रधानाध्यापक पर निलंबन की कार्रवाई की है। साथ ही एक विद्यालय में बच्चों से झाडू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हाेने पर प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
बीएसए आलोक सिंह ने बताया कि खंड शिक्षाधिकारी सरीला ने बताया कि 16 सितंबर को प्राथमिक विद्यालय देवराई का डेरा का औचक निरीक्षण किया। सहायक अध्यापक महिपाल सिंह व अभितेज त्रिपाठी उपस्थित नहीं मिले।
जानकारी करने पर पता चला कि दोनों शिक्षक ऑनलाइन चिकित्सकीय अवकाश पर हैं। लेकिन प्रधानाध्यापक बिना किसी कारण के अस्वीकृत कर दिये गए। वहीं, विद्यालय में कुल 25 छात्रों का नामांकन कराया गया है। लेकिन, निरीक्षण के समय एक भी छात्र विद्यालय में उपस्थित नहीं पाए गए। कंपोजिट ग्रांट व स्पोर्ट ग्रांट के पिछले वर्षों एवं वर्तमान सत्र की व्यय धनराशि के बिल बाउचर मांगे जाने पर कोई भी बिल बाउचर उपलब्ध नहीं पाए गए। बीएसए ने प्रधानाध्यापक पर निलंबन की कार्रवाई करते हुए शिक्षण कार्य के लिए कन्या प्रा. वि. पहरा में संबद्ध किया गया है। साथ ही जांच के लिए खंड शिक्षाधिकारी कुरारा को नामित किया है।
विज्ञापन
वहीं मौदहा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय छिमौली डेरा में बच्चों से झाडू लगवाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापक सहित सहायक अध्यापक को नोटिस जारी कर तीन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।